Elvish Yadav News: जेल में यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात, लेते रहे करवट, खाना भी नहीं खाया पूरा

1 / 1
Elvish Yadav News: जेल में यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात, लेते रहे करवट, खाना भी नहीं खाया पूरा
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav News: जेल में यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात, लेते रहे करवट, खाना भी नहीं खाया पूरा

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल जेल में बंद है. जेल में उनकी पहली रात करवट बदलते हुए गुजरी. उन्होंने खाना भी पूरा नहीं खाया.

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले मैक्सटर्न संग लड़ाई-झगड़े को लेकर वो चर्चा में रहे. अब सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में वो सुर्खियों में है.

Elvish yadav

एल्विश को सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने यूट्यूबर ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है.

Elvish yadav

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एल्विश यादव ने पूछताछ में रेव पार्टियों के लिए सांपों और उनके जहर के सप्लाई करने की बात को स्वीकार कर लिया है.

Elvish yadav

फिलहाल यूट्यूबर लुक्सर जेल में है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी पहली रात जेल में कैसी कटी. कहा जा रहा है कि वो जेल में काफी उदास दिख रहे थे.

Elvish yadav

कहा जा रहा है कि जेल में जो उन्हें खाना खाने के लिए मिला, उसे भी उन्होंने आधा खाकर छोड़ दिया. एल्विश ने करवट बदलते हुए रात गुजारी.

Elvish yadav

बता दें कि एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि उन्होंने कबूल किया है कि वो अलग-अलग रेव पार्टियों में आरोपियों से मिला था. साथ ही वो उनसे संपर्क में था.

Elvish yadav

वहीं, उनके करीबी दोस्त औ��� बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने एल्विश की गिरफ्तारी की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ”मुझे कुछ भी आइडिया नहीं है इस बारे में. फोन तो बंद था. मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है. मुझे नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ.”

Elvish yadav

गुरुग्राम के यूट्यूबर एल्विश यादव सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है. सलमान खान के ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है.

Elvish yadav

एल्विश दो कपड़ों के ब्रांड -‘सिस्टम क्लोदिंग’ और ‘एल्ग्रो वुमेन’ के ऑनर है. साथ ही वो एक एनजीओ चलाते है, जिसका नाम ‘एल्विश यादव फाउंडेशन’ है.

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >