Elvish Yadav Firing: एल्विश यादव के घर पर सुबह-सुबह हुई फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने चलाई गोलियां

Elvish Yadav Firing: बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई. करीब सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच तीन बाइक सवार बदमाशों ने 24 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

Elvish Yadav Firing: बिग बॉस विनर, फेमस यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. यूट्यूबर से रियलिटी स्टार बने गुरुग्राम में एल्विश के घर रविवार को सुबह फायरिंग हुई. गोलीबारी सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने 24 राउंड फायरिंग की. फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए. हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अचानक हुए इस घटना से एल्विश के फैंस हैरान हो गए. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

जानें पूरा मामला

एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आ गई. घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने इलाके को घेरकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार, फायरिंग 5.30- 6 बजे के करीब हुई. 3 बाइक सवार गोलियां चलाने के बाद वहां से भाग गए. गोलियां फर्स्ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर लगी.

सुरक्षित हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव तीसरे फ्लोर पर रहते हैं. हालांकि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थी. उनके कुछ घरवाले और केयरटेकर घटना के वक्त मौजूद थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >