Elvish Yadav के पिता ने कर दिया बेटे का सिस्टम हैंग, बोले- महंगी गाड़ियां और अपार्टमेंट…

1 / 1
Elvish Yadav के पिता ने कर दिया बेटे का सिस्टम हैंग, बोले- महंगी गाड़ियां और अपार्टमेंट…
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav के पिता ने कर दिया बेटे का सिस्टम हैंग, बोले- महंगी गाड़ियां और अपार्टमेंट…

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर को लेकर चल रहे विवाद में गिरफ्तार कर लिया गया है. यूट्यूबर को 17 मार्च से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब उनके माता-पिता ने इसपर रिएक्ट किया है.

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को पिछले हफ्ते सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. यूट्यूबर को 14 दिन की हिरासत में लिया गया है और अब इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हुई हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ”नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं.”

Elvish yadav arrested

एल्विश ने अपने गुनाह कबूल नहीं किया है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, “पूछताछ के दौरान, यूट्यूबर ने अपराध स्वीकार नहीं किया. लेकिन बहुत सारे सबूत हैं. उनके लिए, यह ‘स्वैग’ या ‘भौकाल’ की छवि पेश करने के बारे में था.

Bigg boss ott 2 winner elvish yadav

अब एल्विश यादव के माता-पिता ने अपने बेटे को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. आजतक से बातचीत में, उन्होंने कहा कि एल्विश के पास व्लॉग्स में दिखाई गई मर्सिडीज और पोर्श जैसी हाई-एंड कारें नहीं है.

Elvish yadav father shocking revealation

यूट्यूबर के पिता, रामवतार यादव ने बताया, “वह अपने यूट्यूब वीडियो में अपने स्टंट दिखाने के लिए पुरानी कारों को किराए पर लेता था और उन्हें अपनी नई कारों के रूप में दिखाता था.”

Elvish yadav car

एल्विश के पिता ने बताया कि उनका बेटा अक्सर वीडियो शूट के लिए दोस्तों से कार उधार लेता है, उन्हें वापस करने से पहले वह उसका यूज किया करता है.

Also Read- Elvish Yadav News: बेटे एल्विश यादव के लिए फूट-फूटकर रोई उनकी मां सुषमा, पिता बोले- वो बेगुनाह है…

Elvish yadav news

इसके अलावा, एल्विश यादव के माता-पिता ने अपने बेटे के पास किसी भी संपत्ति के मालिक होने की बात को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के पास कोई जमीन या भी अपार्टमेंट नहीं है. दुबई भी कोई प्रोपर्टी नहीं है.

Elvish yadav snake venom case

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एल्विश यादव मुख्य रूप से अपने यूट्यूब चैनल और जैकेट की ऑनलाइन बिक्री से कमाई करते हैं. बता दें कि बिग बॉस के बाद एल्विश की पॉपुलैरिटी दिनों-दिन बढ़ गई. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

Elvish yadav

एल्विश यादव पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोप लगाए जाएंगे. धारा 29 के तहत कानून दवाओं की खरीद और बिक्री से संबंधित है. बताया गया है कि इस कानून के तहत जमानत मिलना कठिन है.

Also Read- Elvish Yadav News: जेल में यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात, लेते रहे करवट, खाना भी नहीं खाया पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >