Elvish Yadav : एल्विश यादव पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने टांग में मारी गोली, देखें वीडियो

Elvish Yadav : एल्विश यादव पर हमला करने वाले आरोपी को फरीदाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग के दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी इशांत उर्फ इशु गांधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह मुठभेड़ बीपीटीपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई. कुछ दिन पहले गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एल्विश यादव के घर के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई थीं. जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा पुलिस ने

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा. वह जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें : Elvish Yadav News: 25 से 30 राउंड हुई फायरिंग पर एल्विश यादव का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मैं सचमुच कद्र…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देख कर आरोपी ने ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं.  आरोपी की फायरिंग का जवाब पुलिस की ओर से दिया गया.

फायरिंग सुबह करीब 4:15 बजे फरीदपुर गांव के पास हुई

पुलिस ने बताया कि फायरिंग सुबह करीब 4:15 बजे फरीदपुर गांव के पास हुई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड चलीं. बाद में गांधी को काबू में कर लिया गया. उसे पैर में गोली लगी और तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जांचकर्ताओं के अनुसार, यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग में तीन शूटर शामिल थे. दो शख्सों ने गोलीबारी की, जबकि गांधी को मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >