Elvish Yadav News: रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करता था एल्विश यादव, पुलिस कस्टडी में खुद किया स्वीकार

1 / 1
Elvish Yadav News: रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करता था एल्विश यादव, पुलिस कस्टडी में खुद किया स्वीकार
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav News: रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करता था एल्विश यादव, पुलिस कस्टडी में खुद किया स्वीकार

Elvish Yadav News: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उन्होंने रेव पार्टियों के लिए सांप और सांप के जहर का ऑर्डर दिया था. उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उनसे परिचित था.

Elvish Yadav News: एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एल्विश यादव ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद रेव पार्टियों के लिए सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात कबूल कर ली.

Elvish yadav confesses snake venon case

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को रविवार को नोएडा में गिरफ्तार किया गया था. उन पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप था.

Elvish yadav snake venon case

सोमवार को खबर आई कि एल्विश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों को जानते हैं जिन्हें पिछले साल इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

Elvish yadav in trouble

एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो एल्विश यादव ने पहले भी आयोजित रेव पार्टियों में ‘सांप और सांप के जहर की व्यवस्था करने’ की बात स्वीकार की है. सूत्र ने बताया कि यूट्यूबर ने यह भी स्वीकार किया कि वह अलग-अलग रेव पार्टियों में आरोपियों से मिला था और उनके संपर्क में था. बता दें कि एल्विश ने पहले दावों से इनकार किया था.

Elvish yadav arrested

कबूलनामे के बाद, एल्विश को अब नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोपों का सामना करना पड़ेगा. धारा 29 के तहत कानून दवाओं की खरीद और बिक्री से संबंधित है. बताया गया है कि इस कानून के तहत जमानत मिलना कठिन है.

Also Read-Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

Elvish yadav snake case

एल्विश का नाम पहली बार पिछले साल सांप के जहर मामले में सामने आया था. पिछले नवंबर में एक रेव पार्टी के सिलसिले में 5 लोगों के एक समूह को गिरफ्तार किया गया था.

Bigg boss 0tt 2 elvish yadav

नोएडा सेक्टर 49 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नौ सांप बरामद किए, जिनमें पांच कोबरा शामिल थे और लगभग 20 मिलीलीटर सांप का जहर जब्त किया.

Elvish yadav photo

मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया था.

Elvish yadav news

उस समय, गिरफ्तार ग्रुप ने दावा किया कि उन्होंने एल्विश को उनकी पार्टियों के लिए सांप और सांप का जहर मुहैया कराया था. हालांकि, एल्विश ने उस समय इसे निराधार बताया था. मामले के संबंध में 7 नवंबर, 2023 को उनसे पूछताछ की गई और दावा किया गया कि गायक फाजिलपुरिया द्वारा नोएडा में रेव पार्टी में सांपों की आपूर्ति की गई थी.

Elvish yadav car

हालांकि, रविवार 17 मार्च को पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और कथित तौर पर वह 14 दिनों तक हिरासत में रहेंगे.

Also Read- यूट्यूबर संग मारपीट मामले में Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >