Elvish Yadav: एल्विश ने समन जारी होते ही चुम दरांग पर किए गए कमेंट पर तोड़ी चुप्पी- ये पूरा मुद्दा नस्लवाद…

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विनर एल्विश यादव ने पॉडकास्ट में 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट चुम दरांग पर एक कमेंट किया, जिसके बाद वह बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं. अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के विनर एल्विश यादव इन दिनों अपने एक बयान को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं. उन्होंने अपने पॉडकास्ट में ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट चुम दरांग पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद चारों ओर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उनके खिलाफ अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक समन भी जारी किया. जिसके बाद अब एल्विश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने खिलाफ ‘नस्लवाद’ के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उनका का कहना है कि उनके बयान को मिसलीडिंग तरीके से पेश किया गया है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

एल्विश के बयानों को किया गया मिसलीड

एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए खुद पर लगे आरोपों को झूठ बताया है. उन्होंने कहा, ‘मेरे पॉडकास्ट के एक बयान को आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट निकालकर मिसलीडिंग तरीके से पेश किया जा रहा है. किसी को निशाना बनाने या अपमानित करने का कभी कोई इरादा नहीं था. मैंने हमेशा सम्मान और समावेशिता में यकीन किया है.’

‘मेरे मन में सभी के लिए प्यार…’

एल्विश ने आगे लिखा, ‘जो लोग मुझे जानते हैं कि वो ये चीज अच्छे से समझते हैं कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे शब्दों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश करते हुए एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है. ये पूरा मुद्दा नस्लवाद के झूठे आरोपों पर बेस्ड है, जो बिल्कुल भी सच नहीं है. मैंने अपने अगले व्लॉग में क्लैरिफिकेशन भी दियाय मैं हमेशा पॉजिटिविटी के पक्ष में खड़ा रहा हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा.’ विवादों के तेज होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने एल्विश को टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ से हटाने की भी मांग की है.

यह भी पढ़े: Kriti Sanon: क्या कृति सेनन रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग जल्द लेंगी सात फेरे? पेरेंट्स से मिलने दिल्ली पहुंचे लव बर्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >