Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की वापसी से खुश नहीं टीवी की ‘अनुपमा’? एकता कपूर ने खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- रुपाली बहुत बड़ी…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की नाराजगी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी जगत में इन दिनों दो बड़े सीरियल्स की चर्चा जोरों पर है. एक ओर है ‘अनुपमा’ जो सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है और दूसरी ओर वापसी कर रहा है कल्ट क्लासिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का सीजन 2. इस सीजन की वापसी के साथ ही अफवाहों का दौर शुरू हुआ कि शायद ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली शो के कमबैक से खुश नहीं हैं. अब इन अफवाहों पर एकता कपूर ने खुद पॉडकास्ट में बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्या अनुपमा के आने से रुपाली गांगुली हैं नाराज?

एकता कपूर ने पॉडकास्ट में खुलकर कहा, “रुपाली बहुत बड़ी स्टार हैं. ये कहना कि वो ‘क्योंकि’ के सीजन 2 से खुश नहीं हैं, सरासर गलत और अफवाह है.”

एकता ने आगे कहा कि ‘अनुपमा’ की सफलता का पूरा श्रेय राजन शाही और रुपाली गांगुली को जाता है. उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि ‘अनुपमा’ ने वो मुकाम हासिल किया है जो बहुत कम शोज को मिल पाता है और उन्हें नंबर वन बने रहना भी चाहिए. उन्होंने यह भी साफ किया, “हम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए अपनी कहानी बताने आए हैं, किसी से मुकाबले के लिए नहीं.”

‘क्योंकि’ और ‘अनुपमा’ का कोई कॉम्पिटिशन नहीं

एकता कपूर ने शो और उनके लीड किरदारों की तुलना को गैरजरूरी और अनुचित बताया और कहा कि ‘क्योंकि’ और ‘अनुपमा’ का कोई कॉम्पिटिशन नहीं है, क्योंकि दोनों शो की दुनिया अलग है और फैनबेस भी.

बता दें, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पहली बार 2000 में आया था और 2008 में ऑफ एयर हुआ. अब 17 साल बाद शो सीजन 2 के रूप में लौट रहा है. वहीं ‘अनुपमा’ ने 2020 में शुरुआत की और तब से यह शो टीआरपी की रेस में टॉप पर बना हुआ है.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 3: भारती सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ की सफलता के बाद किया तीसरे पार्ट का ऐलान, जानें कब आएगा पॉपुलर कुकिंग शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >