107 करोड़ पार करने के बाद भी लड़खड़ाई ‘दृश्यम 3’, ‘पेड्डी’ बनी सबसे बड़ी चुनौती

Drishyam 3 Box Office Collection Day 20: मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर 20 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है. फिल्म ने 107 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, लेकिन राम चरण की ‘पेड्डी’ और अन्य नई रिलीज फिल्मों के बीच इसकी कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 20: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार समर्थन मिला और शुरुआती दिनों में फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी कहानी और दमदार अभिनय से प्रभावित किया है.

शुरुआती दिनों में किया शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.85 करोड़ रुपये की कमाई कर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद कई दिनों तक ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. खासकर वीकेंड के दौरान फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिसके चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ती रही. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई.

20वें दिन कमाई में दर्ज हुई गिरावट

तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है. Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने लगभग 0.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 107 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. हालांकि, अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है.

‘पेड्डी’ समेत नई फिल्मों से बढ़ी चुनौती

हाल के दिनों में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसका असर ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके अलावा वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ समेत अन्य फिल्मों की मौजूदगी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा को और कड़ा कर दिया है.

स्टारकास्ट और मेकर्स की मेहनत लाई रंग

दृश्यम 3‘ में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ और सिद्दीकी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है, जबकि इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले किया गया है. मजबूत कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन अभिनय के दम पर फिल्म अब भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >