'दृश्यम 3' को लगा बड़ा झटका, 16वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई फिल्म

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का 16वें दिन की कमाई में गिरावट आई है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की 16वें दिन का कलेक्शन.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए अब कई दिन बीत चुके हैं. इस वजह से अब सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी है. लोगों की संख्या घटने के साथ ही फिल्म की रोजाना की कमाई भी दिन पर दिन कम हो रहा है, लेकिन इस सुस्ती के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी टिकी हुई है. अब इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा रोजाना थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ रहा है.

16वें दिन कितनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भारत में 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई 15वें दिन के 93 लाख के कलेक्शन से कम है, जिसे वर्किंग डे के हिसाब से काफी स्थिर माना जा रहा है. वहीं भारत में फिल्म का अब तक कुल 103.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि टैक्स और बाकी चीजें मिलाकर इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.01 करोड़ रुपये हो चुका है.

दुनिया भर में फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और इसने वर्ल्डवाइड मार्केट में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 16वें दिन विदेशों से 10 लाख रुपये की कमाई हुई है, जिससे कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब अगर भारत और विदेश दोनों की इस कुल कमाई को जोड़ दिया जाए, तो ‘दृश्यम 3’ का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 231.26 करोड़ के शानदार आंकड़े को पार कर चुका है, जो इस फिल्म की बहुत बड़ी कामयाबी को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: कम बजट की ‘ऑब्सेशन’ बनी साल की बड़ी हिट फिल्म, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >