अंडरवॉटर मिशन पर निकलेंगे नोबिता और डोरेमोन, नई एडवेंचर फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Doraemon Movie India Release Date: भारत में डोरेमोन देखने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है. डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.

Doraemon Movie India Release Date: डोरेमोन फैंस के लिए एक सुपर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है. बचपन का फेवरेट रोबोटिक कैट एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर 2026 को भारतभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एडवेंचर, दोस्ती और कई मजेदार ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म बच्चों के साथ-साथ उन युवाओं को भी पसंद आने वाली है, जो डोरेमोन को देखते हुए बड़े हुए हैं.

Doraemon Movie India Release: डोरेमोन फिल्म भारत में होगी रिलीज

भारत में डोरेमोन फिल्म को टीवी असाही और पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स मिलकर रिलीज कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि दर्शक इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकेंगे. यानी देश के अलग-अलग हिस्सों के फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में इस नए एडवेंचर का मजा उठा पाएंगे.

Doraemon Movie Story: क्या होगी डोरेमोन की कहानी

इस बार डोरेमोन, नोबिता और उनकी गैंग एक जबरदस्त अंडरवॉटर मिशन पर निकलने वाली है. समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्य, नई चुनौतियां और रोमांचक खोजें इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाली हैं. साथ ही फिल्म दोस्ती, टीमवर्क और एक-दूसरे का साथ देने की खूबसूरत सीख भी देती नजर आएगी.

Doraemon Movie Promotion: डोरेमोन का होगा जबरदस्त प्रमोशन

फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़े लेवल पर प्रमोशन की तैयारी की है. इसके लिए देशभर में स्कूल एक्टिविटीज, डिजिटल कैंपेन, मॉल इवेंट्स और कई फैन एंगेजमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे. यानी रिलीज से पहले ही डोरेमोन का माहौल बनने वाला है. इतना ही नहीं, डोरेमोन CORE 2026 इवेंट में भी खास अंदाज में नजर आएगा. यह आयोजन 20 और 21 जून को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा. यहां फैंस को डोरेमोन थीम वाले इंस्टॉलेशन, मजेदार एक्टिविटी जोन, फोटो क्लिक करने के लिए शानदार स्पॉट्स और एक विशाल डोरेमोन इन्फ्लेटेबल देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >