Disha Vakani Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन चुपके से पहुंची लालबागचा राजा, वीडियो में हुई कैद, देखें आप भी

Disha Vakani Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचीं. यहां उन्होंने मास्क से अपना चेहरा छिपा रखा था, फिर भी पब्लिक ने उन्हें स्पॉट किया.

Disha Vakani Video: दिशा वकानी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं. सब टीवी के सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह दयाबेन का किरदार निभाती थी. हालांकि अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया और आज तक नहीं लौट पाई. फैंस अदाकारा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित गणपति पंडाल में दर्शन करते हुए देखा गया. दया बेन उर्फ ​​दिशा वकानी गणेश उत्सव के मौके पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचीं थी.

गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंची दिशा वकानी

दिशा वकानी ने हरे रंग की खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. पंडाल से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो गया और फैंस उन्हें देखकर सुपर एक्साइटेड हो गए. हालांकि दिशा मीडिया लाइमलाइट को इग्नोर करती दिखाई दी. एक यूजर ने इतने दिनों बाद एक्ट्रेस को देखकर कहा, ”अरे वाह दयाबेन की झलक देखकर काफी अच्छा लगता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#दिशावाकानी हमारी ‘दया भाभी.”’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ”साफ दिख रहा था कि दिशा बहुत असहज थीं और मुस्कुरा नहीं रही थीं.”

असित कुमार मोदी को दिशा ने बांधी थी राखी

हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर असित मोदी दिशा के घर त्योहार मनाने पहुंचे थे. इस खास मौके का वीडियो पोस्ट करते हुए असित ने इसे एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, “कुछ रिश्ते किस्मत बनाते हैं… खून का नहीं, दिल का रिश्ता होता है! #दिशावाकानी सिर्फ हमारी ‘दया भाभी’ नहीं, मेरी बहन भी है. सालों से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए, यह रिश्ता अब पर्दे से कहीं आगे निकल गया है.”

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Records: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने कमाए 50 करोड़, इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >