Dipika Kakar के बेटे रुहान को गिफ्ट में मिले महंगे-महंगे तोहफे, हिना खान-रुबीना ने दिया अनमोल चीज, देखें आप भी

Dipika Kakar Baby Boy Most Expensive Gifts: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जबसे मां बनी हैं, तभी से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब एक्ट्रेस बेबी बॉय के साथ घर आ चुकी हैं, ऐसे में फैमिली से लेकर टीवी स्टार्स ने उनके बेटे को महंगे तोहफे दिए हैं.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं. उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दोनों इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया. ये प्रीमेच्योर डिलीवरी थी. ऐसे में बच्चे को एक हफ्ते तक एनआईसीयू में रखा गया था. हालांकि बीते 10 जुलाई को दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और कपल अपने बेटे को लेकर घर आ गये. घरवालों के पूरे घर को फूलों से सजा दिया और नन्हे मेहमान का ग्रैंड वेलकम हुआ. अब जब बेबी आराम से घर पर रह रहा है, तो टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स ने दीपिका के बेटे के लिए कई महंगे तोहफे भेजे हैं. आइये देखते हैं क्या है वो…

सबा इब्राहिम ने दिये ये गिफ्ट्स

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का ये पहला बेबी है. ऐसे में सबकुछ काफी खास और ग्रैंड हो रहा है. शोएब ने भी एक पोस्ट में कहा था कि बेबी के साथ रहने और पेरेंट्स बनने का एहसास काफी प्यारा है और उनके रोने से घर में काफी रौनल बनी हुई है. जहां सबा ने सबसे पहले भाभी को गोल्ड की ब्रेसलेट गिफ्ट की थी. उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा था कि भाभी ने हमे इतना अनमोल तोहफा दिया है, तो हम इतना तो कर ही सकते है. साथ ही उन्होंने बेबी के लिए भी स्टाइलिश कपड़ों की शॉपिंग की और ब्लैंककेट और कंबल भी खरीदा. बता दें कि शोएब और दीपिका के फ्लैट में अभी काम चल रहा है, इसलिए कपल ननद सबा के यहां ही रूके हुए हैं.

दीपिका के बेबी को मिले ये गिफ्ट्स

इसके अलावा दीपिका और शोएब की अम्मी अपने दादी बनने के एहसास को एंजॉय कर रही हैं. एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने अपने पोते को गोल्ड की एक चेन गिफ्ट के तौर पर दी है. जिसकी मार्केट प्राइज 10 लाख रुपये है. छोटे पर्दे की स्टाइलिश बहू और बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान ने भी नन्हे शहजादे के लिए अपना प्यार भेजा है. उन्होंने बेबी के लिए डिजाइनर ड्रेस भेजी है. जिसकी कीमत 25 हजार है. वहीं रुबीना दिलैयक ने कपल को एक एक्सपेंसिव झूला गिफ्ट किया है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है.

ससुराल सिमर का के स्टार्स ने भी दिये गिफ्ट्स

वहीं ससुराल सिमर का में दीपिका और शोएब संग काम कर चके धीरज धूपर उनके अच्छे दोस्त है. ऐसे में उन्होंने न्यू बोर्न बेबी के लिए बेबी स्ट्रॉलर गिफ्ट किया है. इसकी मार्केट प्राइज 2.5 लाख बताई जा रही है. ससुराल सिमर का में बा का रोल निभाने वाली जयती भाटिया एक्ट्रेस के काफी क्लोज है, वो सबा इब्राहिम के रिसेप्शन में भी पहुंची थी. उन्होंने बेबी को गोल्ड रिंग गिफ्ट के तौर पर दिया है. जिसकी कीमत 1.25 लाख बताई जा रही है.saba ibrahim

Also Read: Saba Ibrahim ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली- दीपिका भाभी और छोटू मेरे ही घर में…

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के बेटे का क्या नाम है?

फैंस लंबे समय से दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के न्यू बोर्न बेबी का नाम जानता चाहते थे. ऐसे में अब कपल ने रिवील कर दिया है. टेलीचक्कर के मुताबिक, दीपिका और शोएब ने अपने बेटे का नाम रुहान इब्राहिम रखा है. कपल ने अपने बच्चे के जन्म के 3 सप्ताह बाद नाम की घोषणा की. जन्म के समय, शोएब ने खुलासा किया था कि यह समय से पहले हुई डिलीवरी थी लेकिन बच्चा और मां ठीक हैं. उन्होंने लिखा, “आज 21 जून को हमें एक बच्चे का जन्म हुआ है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है. ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.” शोएब और दीपिका ससुराल सिमर का में सह-कलाकार थे और सेट पर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. एक्ट्रेस की शादी 2011-2015 के बीच रौनक सैमसन से हुई थी. अपने पूर्व पति से अलग होने के बाद उन्होंने शोएब से शादी की.

दीपिका और शोएब ने खरीदा है 5 बीएचके अपार्टमेंट

दीपिका और शोएब ने जनवरी 2023 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आभार, खुशी, उत्साह और घबराहट से भरे दिल के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं. हमारी जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत दौर है.” हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत चरण. हां, हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं! जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं. आपकी ढेर सारी दुआएं और प्यार की ज़रूरत है.” दीपिका और शोएब ने कुछ महीने पहले उनके बगल वाला अपार्टमेंट खरीदा था. अब, उनके पास 5 बीएचके अपार्टमेंट है, लेकिन रेनोवेशन का काम अभी भी चल रहा है. दीपिका ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने व्लॉग्स में साझा किया कि कैसे वह अपनी नई जगह के लिए खरीदारी कर रही थीं. साथ ही खुश हैं कि बेबी के लिए खूबसूरत सा कमरा बनने जा रहा है.

Also Read: Dipika Kakar के बेटा बिल्कुल है मां की कार्बन कॉपी, शोएब इब्राहिम बोले- मेरी ये चीज… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >