Dipika Kakar: बेबी बॉय की मां बनी दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- मम्मी और बच्चा...

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. जी हां एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. ये खबर नई पिता बने शोएब इब्राहिम ने दिया. उन्होंने लिखा, मम्मी और बेबी बिल्कुल ठीक है.

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ के घर में फाइनली किलकारियां गुंजी है. एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. नये पिता बने शोएब इब्राहिम ने कहा कि मम्मी और बेटा बिल्कुल ठीक है. आप सब उनके लिए दुआ करें. इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोएब ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. एक्ट्रेस के मां बनने पर उनके फैंस ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं.

शोएब के बर्थडे के एक दिन बाद हुआ बेबी

शोएब ने मंगलवार को अपने जन्मदिन की पोस्ट में अपनी और अपने जन्मदिन के केक की एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह पापा टू बी” है और इंशाअल्लाह मैं जल्द ही अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करूंगा…मैं खुद इंतजार नहीं कर सकता. बहुत अधिक भावनाएं, बहुत अधिक उत्साह. आपकी प्यारी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं आप सभी से प्यार करता हूं.” बता दें कि कल शोएब का जन्मदिन था और आज वो एक बच्चे के पापा बन गये हैं.

दीपिका की प्रेग्नेंसी

इस साल जनवरी में दीपिका और शोएब ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. कपल अक्सर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करते रहते थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी और एक्टिंग छोड़ने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने खुलासा किया था कि अभी कुछ साल वह अपने बेबी का पूरी तरह ख्याल रखेंगी.

https://www.instagram.com/p/CtexAvXrQjH/ दीपिका का करियर

दीपिका ने अपना टेलीविजन डेब्यू 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से किया. जिसमें उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था. इसके बाद वह ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में नजर आईं. उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’, ‘नच बलिए 8’ और ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में भी भाग लिया था. दीपिका बिग बॉस 12 की विनर भी रह चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार ‘कहां हम कहां तुम’ (2019-2020) में देखा गया था.

Also Read: आदिपुरुष विवाद पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रामायण मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि हमारे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >