Dipika Kakar नहीं… ये है शोएब की पहली पत्नी, कपल ने शो में खुद किया बड़ा खुलासा

Dipika Kakar: बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने एक शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है. दीपिका ने शोएब के एक बुरी आदत के बारे में भी बताया. साथ ही यह भी बताया कि शोएब की पहली पत्नी कौन है? पढ़ें पूरी खबर…

Dipika Kakar: टीवी की मशहूर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी मौजूदगी बरकरार है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और व्लॉगिंग के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात शेयर करते हैं. एक्टिंग के साथ-साथ अब दोनों पूरी तरह यूट्यूब की दुनिया में भी छा चुके हैं. इसके अलावा दीपिका और शोएब अक्सर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में भी नजर आते रहते हैं. हाल ही में कपल एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां दोनों ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बातें कीं. बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि डे वन से लेकर आज तक कौन सी एक आदत है, जो दोनों में बिल्कुल नहीं बदली.

ये है शोएब की पहली पत्नी

इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने बिना सोचे कहा कि शोएब का फोन एडिक्शन. यह सुनकर रश्मि भी मुस्कुरा उठीं. दीपिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शोएब की पहली बीवी उनका फोन है और वह खुद को दूसरी बीवी मानती हैं. इतना ही नहीं, वह निक्कू से भी कहती हैं कि जरा पहली बीवी यानी फोन लेकर आओ. दीपिका ने बताया कि उन दोनों के बीच होने वाली ज्यादातर नोकझोंक की वजह यही फोन होता है.

पहले ही हार मान लेते हैं शोएब

दीपिका का मानना है कि उनके फॉलोअर्स इस बात से पहले से वाकिफ होंगे. इसके बाद रश्मि ने शोएब से पूछा कि क्या इस मामले में वह दीपिका से कभी जीत पाते हैं. इस पर शोएब ने हंसते हुए कहा कि वह पहले ही हार मान लेते हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि ये बिग बॉस विनर हैं, इनके दिमाग से मैं खेल ही नहीं सकता. शोएब की बात सुनकर दीपिका जोर से हंस पड़ती हैं. पॉडकास्ट के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए.

ALSO READ: Web Series For Couple: नई-नई शादी हुई है तो इन 5 वेब सीरीज को जरूर देखें, दोगुना होगा प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >