Diljit Dosanjh: शिफ्ट खत्म कर सीधे कॉन्सर्ट पहुंचे 2 वर्कर्स, दिलजीत ने स्टेज पर बुलाकर यूं दिया सम्मान

काम की लंबी शिफ्ट पूरी कर सीधे दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे दो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर खास सम्मान दिया. उन्होंने वर्कर्स की मेहनत की कमाई का भी सम्मान किया.

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के बर्मिंघम कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. स्टेज से दिलजीत ने अचानक दो लोगों को अपने पास बुलाया और फिर उनके सामने झुककर ऐसा सम्मान दिया कि पूरा माहौल खास बन गया. आखिर ये दोनों कौन थे और दिलजीत ने उनके लिए ऐसा क्यों किया?

शिफ्ट खत्म कर सीधे कॉन्सर्ट पहुंचे वर्कर्स

दिलजीत दोसांझ शुक्रवार, 18 सितंबर को बर्मिंघम के Utilita Arena में परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर दो फैंस पर पड़ी, जो कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. दोनों अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद सीधे कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. दिलजीत को जब पता चला कि दोनों काम खत्म करने के बाद उन्हें देखने आए हैं, तो उन्होंने उन्हें स्टेज पर बुला लिया. सिंगर ने उनके इस प्रयास की जमकर सराहना की.

मेहनत की कमाई का किया सम्मान

स्टेज पर दिलजीत ने दोनों वर्कर्स के प्रति सम्मान जताया और उनके सामने झुककर उन्हें सलाम किया. उन्होंने इस बात को भी खास तौर पर स्वीकार किया कि दोनों अपनी मेहनत की कमाई से कॉन्सर्ट की टिकट लेकर वहां पहुंचे थे. इसके बाद दिलजीत ने दोनों के स्वेटशर्ट पर ऑटोग्राफ किया और उन्हें अपने प्यार की निशानी के तौर पर खास तोहफा भी दिया. जाने से पहले सिंगर ने दोनों के साथ सेल्फी भी ली.

लंदन के बाद बर्मिंघम पहुंचा Aura World Tour

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने Aura World Tour पर हैं. यूके लेग की शुरुआत उन्होंने 12 सितंबर को लंदन के Wembley Stadium से की थी. वह इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में हेडलाइन शो करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने. बर्मिंघम के बाद दिलजीत का अगला शो 20 सितंबर को मैनचेस्टर के Co-op Live में होगा.

अहमदाबाद में भी होगा बड़ा शो

दिलजीत ने अपने वर्ल्ड टूर के दौरान भारत में होने वाले अगले शो की जानकारी भी दी है. उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में परफॉर्म करेंगे. लंदन के Wembley Stadium में दर्शकों से बात करते हुए दिलजीत ने Coldplay के अहमदाबाद शो का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि भारत में इतना बड़ा स्टेडियम हो और वहां पंजाबी कलाकार न हो, ऐसा नहीं हो सकता. दिलजीत इससे पहले 2024 में Dil-Luminati India Tour के दौरान अहमदाबाद में परफॉर्म कर चुके हैं. नवंबर में होने वाले शो की टिकट और बुकिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: नीम करोली बाबा की फिल्म ने मचाया कमाल, CM फडणवीस ने 'वर्षा' में टीम से की मुलाकात

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: दूसरी बार पैरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जानें बेबी गर्ल हुई या बेबी बॉय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >