Diljit Dosanjh Autobiography: 'मैंने बता दिया, तो लोग मुझे जीने नहीं देंगे', अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर दिलजीत दोसांझ का खुलासा

Diljit Dosanjh Autobiography: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह किताब तो जरूर लिखेंगे, लेकिन उसे उनके निधन के बाद ही रिलीज किया जाएगा. जानिए इसके पीछे की वजह.

Diljit Dosanjh Autobiography: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन diljit-dosanjh-autobiography-book-release-after-death know reasonदिनों अपनी फिल्म 'सटलुज' को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात शेयर की, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. दिलजीत ने बताया कि वह अपनी आत्मकथा (ऑटोबायोग्राफी) जरूर लिखेंगे, लेकिन उसे उनके निधन के बाद ही रिलीज किया जाएगा.

Diljit Dosanjh Book: मौत के बाद ही क्यों रिलीज होगी किताब?

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैन ने दिलजीत से पूछा कि क्या वह कभी अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखेंगे. इस पर उन्होंने कहा, "मैं अपने मरने से पहले एक किताब जरूर लिखूंगा, लेकिन वह किताब मेरे जाने के बाद ही दुनिया के सामने आएगी. मैं पहले से किसी को नहीं बताऊंगा कि वह कब छपेगी, क्योंकि अगर मैंने बता दिया, तो लोग मुझे जीने नहीं देंगे."

उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से उनके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या उनकी टीम किसी भी तरह की परेशानी में पड़े.

Satluj Controversy: रिलीज के दो दिन बाद ही हट गई फिल्म

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सटलुज' 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. इसके बाद Zee5 ने एक बयान जारी कर बताया कि मौजूदा परिस्थितियों की वजह से फिल्म को फिलहाल भारत में स्ट्रीम नहीं किया जाएगा. हालांकि, प्लेटफॉर्म ने कहा कि वे फिल्म को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Satluj Movie: आखिर क्या है फिल्म की कहानी?

हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी 'सटलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित है. यह फिल्म पहले 'Punjab 95' नाम से बनाई गई थी और सर्टिफिकेशन से जुड़े विवादों के कारण करीब चार साल तक रिलीज नहीं हो पाई.

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: सच को जितना दबाओगे, वह उतनी ही ताकत से लौटेगा, 'सतलुज' हटाए जाने पर भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- इसे दिखाओ

यह भी पढ़ें: एक तरफ ZEE5 से हटी ‘सतलुज’, दूसरी तरफ सुजॉय घोष बोले- फिल्म का हर पल महसूस किया जा सकता है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >