"मैं न्यूज नहीं देखती, न ही कोई वीडियो देखा है"- CJP प्रोटेस्ट को लेकर चुप्पी पर बोलीं आमिर खान की बेटी आयरा खान

"मैं न्यूज नहीं देखती न ही प्रोटेस्ट का वीडियो देखा हैं" CJP प्रोटेस्ट और कजिन की हिरासत के बाद इरा खान का बयान सामने आया है. जानिए क्यों उन्होंने इस पूरे मुद्दे से खुद को दूर रखा.

Ira Khan on Student Protest: आमिर खान की बेटी आयरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर अपनी चुप्पी की वजह बताई है. उन्होंने बताया की वह न्यूज नहीं देखतीं और न ही उन्होंने प्रोटेस्ट का वीडियो देखा है. उन्होंने यह भी जिक्र किया कि प्रोटेस्ट में उनका कजिन भी गिरफ्तार हो गया था.

What Ira Khan Said in the Video: क्या कहा आयरा खान ने?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक लंबे वीडियो में आयरा ने कहा कि वह लोगों को अपनी चुप्पी के बारे में बताना चाहती हैं. 

उन्होंने कहा कि, “यह सच है कि मैं मेन्टल  हेल्थ को लेकर लगातार जागरूकता फैलाती हूं और जब भी इस विषय पर बात करती हूं, तो लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती हूं. मैंने कुछ मुद्दों पर आवाज उठाने का फैसला किया है. कुछ वजहें हैं जिनकी वजह से मैंने  ऐसा किया है,  और मैं उन्हें अच्छे तरीके से समझाने की कोशिश करूंगी”.

lra Khan on Student Protest and News: नहीं देखती हूं ऐसी खबरें

आयरा ने कहा कि सबसे पहले उनके मन में यही विचार आया कि शायद उनके पास ऐसा कुछ कहने के लिए नहीं है, जिससे इस बातचीत में कोई नई बात जुड़ सके. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनके मन में कोई खास भावना भी नहीं है, हालांकि वह आमतौर पर हर खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं. 

उन्होंने आगे  बताया कि, “मैं ऐसी खबरें नहीं देखती और न ही एक्स्प्लोर पेज जाती हूं. मैंने हिंसा या विरोध का कोई भी वीडियो नहीं देखा है”.

आयरा ने यह भी जिक्र किया कि, उन्हें पता है कि ये सब हो रहा है और क्या हो रहा है, लेकिन वह खुद को इमोशनली प्रभावित नहीं होने देती, क्योंकि इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है और वह को काफी बेबस महसूस करने लगती हैं.

Ira Khan's Cousin Arrested In CJP Protest: आयरा का कजिन गिरफ्तार  

उन्होंने स्वीकार किया कि शायद उनका तरीका सबसे सही नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने मौजूदा व्यवस्था की चिंता किए बिना अपने तरीके से जीवन में आगे बढ़ने पर ध्यान दिया. आयरा ने बताया कि वह न्यूज और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं. इसी कारण उन्होंने विरोध-प्रदर्शनों को लेकर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

उन्होंने कहा कि एक रील देखने के बाद उन्हें चिंता हुई, जिसमें बताया गया था कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके कजिन को हिरासत में लिया गया था. हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनका कजिन सुरक्षित है, तो वह फिर से अपने काम में व्यस्त हो गई.  इरा ने अपनी चुप्पी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें यह एहसास ही नहीं था कि उनकी आवाज उठाने से कोई बदलाव आ सकता है.

आयरा खान के पिता और अभिनेता आमिर खान ने अभी तक इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: आमिर खान की बेटी ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का किया रिव्यू, बोली- हम फिल्म देखकर खूब हंसे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >