X पर छाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, क्रिटिक्स ने दिया ब्लॉकबस्टर का टैग

Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू से धमाकेदार शुरुआत की है. रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर के डायरेक्शन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्रिटिक्स ने फिल्म को मास्टरपीस बताते हुए क्लाइमेक्स की खूब तारीफ की है. हालांकि, कुछ जगहों पर शोज रद्द हो गए, जिसकी वजह से फैंस को निराशा भी हाथ लगी. पढे़ं मूवी का एक्स रिव्यू…

Dhurandhar 2 X Review: काफी इंतजार के बाद आखिरकार वो फिल्म सिनेमाघरों में आ ही गई, जिसका 2026 में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू के साथ एंट्री मार दी है और अब 19 मार्च को ये बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. पेड प्रीव्यू के बाद फिल्म क्रिटिक्स ने एक्स पर रिव्यू दिया है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

क्रिटिक्स का शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जबरदस्त चर्चा है. मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे 4.5 स्टार देते हुए ‘मास्टरपीस’ बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म हर मोर्चे पर उम्मीदों पर खरी उतरती है, चाहे वो एक्शन हो, इमोशन हो या स्केल. उनके मुताबिक, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले है. खास बात यह है कि फिल्म का क्लाइमेक्स इतना दमदार है कि दर्शक थिएटर से निकलते वक्त हैरान रह जाएंगे.

आदित्य धर का दमदार डायरेक्शन

डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बड़े कैनवास की फिल्मों को शानदार तरीके से पेश करना जानते हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और एक्शन सीन्स इंटरनेशनल लेवल के हैं, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक भी माहौल को और गहराई देता है. हालांकि, पेड प्रीव्यू के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ जगहों पर शोज रद्द हो गये, लेकिन थिएटर के बाहर लगी लंबी लाइनें यह दिखाती हैं कि फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज कितना जबरदस्त है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2: फैंस के अरमान पर फिरा पानी, अचानक रद्द हुए मूवी के पेड प्रीव्यू शोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >