Dhurandhar 2: कभी-कभी फिल्मों का क्रेज ऐसा होता है कि लोग खुद ही “एक्शन मोड” में आ जाते हैं. इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ को देखने के लिए इन दिनों थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन एक थिएटर के अंदर जो हुआ, वो फिल्म से भी ज्यादा “रियल एक्शन” बन गया.
एक्शन सीन के सामने एक्शन दिखाते युवक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के सिनेमा हॉल के अंदर ही आपस में भिड़ जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि स्क्रीन पर रणवीर सिंह का एक्शन सीन चल रहा है और उसी समय कुछ युवक आपस में लात-घूंसे चलाने लगते हैं. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि एक लड़के को कई लोग मिलकर मारने लगते हैं. थिएटर के अंदर अफरा-तफरी मच जाती है और वहां बैठे कई लोग डरकर बाहर निकल जाते हैं. इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया.
महज 7 दिनों में 1000 करोड़ी क्लब में शामिल
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. महज 7 दिनों में इसने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है और बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा अभी भी जारी है.
यह भी पढे़ं: कैमरा देख अचानक भड़के संजय दत्त, बोले- बहुत हुआ अब बंद करो
