रणवीर सिंह नहीं हैं असली ‘धुरंधर’, हीरोइन सारा अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एक गजब का खुलासा किया है. उन्होंने खुले मंच से यह बता दिया कि असली ‘धुरंधर’ रणवीर नहीं कोई और है. अब इसके बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गयी है कि आखिर असली धुरंधर कौन है?

Dhurandhar 2: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शोज रखा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार कलेक्शन किया है, जिससे साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने एक अलग ही खुलासा किया है. उन्होंने रियल धुरंधर रणवीर सिंह को नहीं बल्कि किसी और को बता दिया है.

सारा ने किसे बताया असली धुरंधर?

दरअसल, एक इवेंट में पहुंचीं सारा अर्जुन ने फैंस को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने कहा, “आज जो ‘धुरंधर’ बनी है, वो आप सभी की वजह से बनी है. और मैं हमेशा कहती रहूंगी कि असली और सबसे बड़ी धुरंधर हमारी ऑडियंस है.” उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और उन्हें चीयर किया.

डेब्यू से ही चर्चा में सारा

सारा अर्जुन ने दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अब वह इसके सीक्वल धुरंधर 2 में नजर आने वाली हैं. उनके करियर की यह दूसरी फिल्म है. पहले पार्ट में दर्शकों को सारा अर्जुन की एक्टिंग काफी पसंद आई थी. दूसरे पार्ट में इस बार सारा एक्शन मोड में भी दिखेंगी. ट्रेलर में दिखाई गयी झलकियों को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सारा काफी रिवेंज मोड में दिखने वाली हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 अर्ली रिव्यू: इस फेमस डायरेक्टर ने मूवी को बताया शोले से 100x बेहतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >