Dhurandhar 2 Record: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. एक्शन और सस्पेंस से भरे इस ट्रेलर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इसे पहले पार्ट से ज्यादा दमदार बता रहे हैं. वहीं फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग भी तेजी से हो रही है, जिससे साफ है कि दर्शकों में इसे देखने का क्रेज काफी ज्यादा है.
ट्रेलर के बाद बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट
जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. कई फैंस का मानना है कि इस बार कहानी और एक्शन पहले पार्ट से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू शोज रखे गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि पेड प्रिव्यू के लिए शुरू हुई एडवांस बुकिंग को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर बन सकता है नया रिकॉर्ड
ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स और तेजी से हो रही एडवांस बुकिंग को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. अगर रिलीज तक यही माहौल बना रहा तो यह फिल्म शानदार ओपनिंग ले सकती है और इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में भी शामिल हो सकती है. ट्रेलर आने के बाद 7 मार्च को सुबह करीब 11 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी. शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही बुकमायशो पर करीब 87 हजार टिकट बिक गए थे. 9 मार्च तक सिर्फ इसी प्लेटफॉर्म पर टिकटों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा हो गई. Sacnilk के अनुसार, देशभर में फिल्म के प्रीमियर शोज के लिए अब तक लगभग 2.06 लाख टिकट बिक चुके हैं. इन टिकटों से करीब 12.29 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है.
वहीं से आगे बढ़ेगी कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर भी लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. पहले पार्ट में कहानी अधूरी छोड़ दी गई थी, जिसकी वजह से दर्शकों के मन में कई सवाल रह गए थे. अब दूसरे पार्ट में उन्हीं सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. यही वजह है कि फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं कि आगे कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी.
यह भी पढे़ं: किसके साथ कोजी होकर डांस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा? वीडियो आया सामने
