Dhurandhar 2: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज होते ही हर तरफ छा गई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म से जुड़े वीडियोज और इवेंट्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. रणवीर की इस फिल्म ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री करते ही 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया है. मुंबई में फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और आयशा खान समेत कई सितारे पहुंचे. इसी दौरान का एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें रणवीर सिंह फिल्म के सुपरहिट गाने “FA9LA” पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
रणवीर ने कॉपी किया रहमान डकैत का स्टाइल
वीडियो की खास बात ये रही कि उन्होंने ये स्टेप्स बिल्कुल उसी अंदाज में किए, जैसे पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत ने किए थे. रणवीर का ये एनर्जेटिक अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए और वीडियो तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर की एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
थप्पड़ सीन का रीक्रिएट
सक्सेस पार्टी से ही एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सौम्या टंडन रणवीर सिंह को थप्पड़ मारती दिख रही हैं. दरअसल, यह फिल्म के एक वायरल सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था. वीडियो में दोनों इस सीन के बाद हंसते नजर आए, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म में जनाजे वाले सीन में सौम्या टंडन का किरदार हमजा यानी रणवीर सिंह को थप्पड़ मारता है, जो कहानी का अहम मोड़ है.
यह भी पढे़ं: रणवीर सिंह को फिर सरेआम मारी थप्पड़, सक्सेस पार्टी का वीडियो वायरल
