ईद पर रहा धुरंधर 2 का कब्जा, जानिए दिवाली और क्रिसमस में किसका बजेगा डंका

Dhurandhar 2: ईद 2026 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है. अब दिवाली पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और क्रिसमस पर शाहरुख खान की ‘किंग’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. जानिए इन फिल्मों के बारे में…

Dhurandhar 2: साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त साबित हो रहा है. त्योहारों के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नई कहानी लिखनी शुरू कर दी है. ईद पर जहां एक फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े, वहीं अब नजरें दिवाली और क्रिसमस पर टिक गई हैं. ईद 2026 पूरी तरह से रणवीर सिंह के नाम रही. उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के सिर्फ आठ दिनों में ही 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान अभी भी जारी है और आगे भी कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है. फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की हर तरफ तारीफ हो रही है. लेकिन अब चर्चा इस बात की है कि दिवाली और क्रिसमस 2026 पर कौन सा स्टार बाजी मारेगा. 

दिवाली पर आएगी रणबीर की रामायण

दिवाली 2026 की बात करें तो इस बार सबसे बड़ा दांव रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पर है. इस मेगा प्रोजेक्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं.इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. सन्नी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में दिखेंगे. फिल्म को भव्य स्तर पर दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी है और इसकी पहली झलक 2 अप्रैल को सामने आने वाली है.

क्रिसमस पर चलेगा शाह रूख का जादू

वहीं क्रिसमस 2026 पर शाह रूख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ के साथ वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें सुहाना खान भी नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी और शाहरुख का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. ‘डंकी’ के बाद शाहरुख खान की यह पहली फिल्म होगी, इसलिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

यह भी पढे़ं: राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, ‘पेड्डी’ का नया लुक आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >