धुरंधर 2: बड़े साहब के राज से उठा पर्दा, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

Dhurandhar 2 Bade Sahab: ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में ‘बड़े साहब’ का राज खुल गया है. पहले पार्ट से ही लोगों के मन में इस कैरेक्टर को लेकर कई तरह के सवाल थे. इन सभी सवालों पर फुल स्टॉप आज प्रीव्यू शोज के साथ लग गया है. जानिए कौन है धुरंधर 2 का बड़े साहब?

Dhurandhar 2 Bade Sahab: बॉलीवुड में जब किसी बड़ी फिल्म का सीक्वल आता है, तो उसके साथ कई सवाल और उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल है धुरंधर 2 को लेकर, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. रणवीर सिंह की इस फिल्म के 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. सबसे बड़ा सवाल जो पहले पार्ट से ही लोगों के मन में था आखिर ‘बड़े साहब कौन हैं?’, अब उसका जवाब मिल गया है.

‘बड़े साहब’ का खुलासा

धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू शोज

पेड प्रीव्यू के दौरान इस रहस्य से पर्दा उठ गया. फिल्म में ‘बड़े साहब’ के रूप में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को दिखाया गया है. फिल्म में उन्हें उम्रदराज और बीमार हालत में दिखाया गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार को एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है. इस खुलासे के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

यह भी पढे़ंं: धुरंधर 2: डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- पैसे रिफंड करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >