Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, फैंस का एक्साइटमेंट साफ देखने को मिला. हालत ये है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसके पेड-प्रीव्यू शोज के टिकट धड़ाधड़ बिकने लगे हैं.
पेड-प्रीव्यू शोज के लिए शुरू हुई टिकट बुकिंग
फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार यानी आज सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया. ट्रेलर आते ही मेकर्स ने एडवांस टिकट बुकिंग भी खोल दी. खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को इसके पेड-प्रीव्यू शोज रखे गए हैं. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को दर्शक एक दिन पहले भी देख सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 मार्च को लगभग हर सिनेमाघर में इसके 5 से 6 शोज रखे गए हैं. कहा जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म के लिए रिलीज से पहले इतने बड़े स्तर पर प्रीमियर शोज शायद ही पहले देखने को मिले हों.
हर घंटे हजारों टिकट बिक रहे
फिल्म के पेड-प्रीव्यू शोज के टिकट की कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन फैंस के एक्साइटमेंट पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. टिकट की कीमत औसतन 450 से 600 रुपये के बीच रखी गई है, जबकि गोल्ड कैटेगरी के टिकट करीब 1200 रुपये तक पहुंच रहे हैं. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक डाटा शेयर करते हुए बताया कि टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर हर घंटे करीब 7500 टिकट बिक रहे हैं. इससे साफ है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.
ट्रेलर को भी मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को महज 6 घंटे के भीतर करीब 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे. डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में खतरनाक अंदाज देखने को मिला है. इसमें हमजा अल मजारी का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है और जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी की झलक भी दिखाई गई है. यही वजह है कि फैंस अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढे़ं: ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में बजा ‘आरी आरी’ गाना, सोशल मीडिया पर छाई इसकी धुन
