Dharmendra का पद्म विभूषण लेते ही इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनका हाथ मेरे साथ था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से धर्मेंद्र जी का ‘पद्म विभूषण’ अवॉर्ड लेते ही भावुक हो गईं हेमा मालिनी, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फैंस के साथ शेयर की अपने दिल की बात.

भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी को मरणोपरांत देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान यानी ‘पद्म विभूषण’ दिया गया है. 25 मई को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान धर्मेंद्र जी की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के हाथों में सौंपा, तो वो ऐतिहासिक पल काफी इमोशनल कर देने वाला था. अपने ‘धरम जी’ की याद में हेमा मालिनी की आंखें भर आईं. इस सम्मान को स्वीकार करने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं.

यहां देखें पोस्ट-

हेमा मालिनी को महसूस हुआ धर्मेंद्र जी का साथ

हेमा मालिनी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट में बताया कि जब वह स्टेज की तरफ बढ़ रही थीं, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे धर्मेंद्र जी खुद उनका हाथ पकड़कर उनके साथ चल रहे हैं. हेमा मालिनी ने लिखा, “जब मैं वहां बैठी थी, तो मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा था. मुझे धर्मेंद्र जी के साथ बिताए पुराने दिन याद आ रहे थे, जब हम फिल्मों में साथ काम करते थे और फिर जब हम जीवनसाथी बने. वह एक बहुत अच्छे पति, प्यारे पिता और दादा थे.”

हेमा मालिनी ने यह अवॉर्ड अपने पूरे परिवार और धर्मेंद्र जी के लाखों फैंस की तरफ से स्वीकार किया.

बेटी ईशा देओल ने भी जताया गर्व

धर्मेंद्र जी की बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. ईशा ने लिखा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का दिन है. हम सब बहुत चाहते थे कि आज पापा खुद यहां मौजूद होते. कल जब मम्मी (हेमा मालिनी) स्टेज पर अवॉर्ड ले रही थीं, तो हमारी छोटी बहन अहाना की आंखों में आंसू आ गए और वह पापा के सम्मान में तालियां बजा रही थीं.

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी को आई ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती की याद, Smriti Irani ने शेयर की खास तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >