Indian Idol 13: 50 साल में इतने बदल गए धर्मेंद्र- मुमताज, ‘मैं तेरे इश्क’ सॉन्ग को दोनों ने यूं किया रीक्रिएट

‘इंडियन आइडल 13’ का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शो के होस्ट आदित्य नारायण एक्ट्रेस मुमताज का धमाकेदार इंट्रोडक्शन देते है. आदित्य कहते है, आज रचेगा इतिहास दो कारणों से. पहला ये दोनों 50 साल बाद साथ में पहली बार नजर आ रहे है

Indian Idol 13: सिंगिंग रियालिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो में हर हफ्ते कंटेस्टेंट का हौसला अफजाई के लिए सेलेब्स आते है. इस हफ्ते बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र शो में चार चांद लगाएंगे. करीब 50 साल बाद इस आइकॉनिक जोड़ी को दर्शक एक साथ फिर से देख पाएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है.

‘इंडियन आइडल 13’ में मुमताज- धर्मेंद्र

‘इंडियन आइडल 13’ का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शो के होस्ट आदित्य नारायण एक्ट्रेस मुमताज का धमाकेदार इंट्रोडक्शन देते है. आदित्य कहते है, आज रचेगा इतिहास दो कारणों से. पहला ये दोनों 50 साल बाद साथ में पहली बार नजर आ रहे है. हिन्दी सिनेमा के दो दिग्गज स्टार. इन्होंने साथ में दो फिल्में की है लोफर और झील के उस पार. दोनों 1973 में आई थी. साथ ही आदित्य बताते है कि मुमताज किसी शो में नहीं जाती. पहली बार अपनी मर्जी से अपनी फेवरेट सिंगर से मिलने आई है शो पर.

इस गाने को धर्मेंद्र औऱ मुमताज ने किया रिक्रिएट

प्रोमो में कंटेस्टेंट देबोस्मिता फिल्म लोफर का गाना मैं तेरे इश्क में गाती दिख रही है. इस गाने को एक बार फिर से ‘इंडियन आइडल 13’ में धरमजी और मुमताज मिलकर रिक्रिएट करते दिखे. दोनों की केमिस्ट्री देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. हिमेश कहते है, ऐसा लग रहा था कि हम उस शॉट में पहुंच गए है. आदित्य कहते है, 50 साल बाद इस पल को फिर से बनाया गया है और यह सुंदर है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स दिल वाला इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.


माधुरी दीक्षित भी आ चुकी है शो पर

कुछ हफ्ते पहले माधुरी दीक्षित इंडियन आइडल 13 में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने अपने पॉपुलर गाने चोली के पीछे क्या है पर शानदार डांस किया था. उनका डांस देखकर हिमेश रेशमिया भी स्टेज पर आकर डांस करने लगते है. बता दें कि ये गाना फिल्म खलनायक का है, जो साल 1993 में आई थी. एक्ट्रेस पिछली बार रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में जज के रूप में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >