Devara Box Office Collection: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने मचाया गदर, छठें दिन कर डाली धांसू कमाई

Devara Box Office Collection: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा ने 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

Devara Box Office Collection: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी 27 सितंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कोराताला शिवा की ओर से निर्देशित यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है और इसने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन आते-आते ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. अपने बढ़ते बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ, ऐसा लगता है कि देवरा जल्द ही भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी. बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया.

देवरा ने अब तक कितने करोड़ का किया है कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, देवरा ने छठे दिन (बुधवार) 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन 207.85 करोड़ रुपये है. इसके सिनेमाघरों में कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 46.45 प्रतिशत, हिंदी में 23.92 प्रतिशत, कन्नड़ में 28.88 प्रतिशत और तमिलनाडु में 25.09 प्रतिशत थी. छठे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा और अब देवरा का कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये है. बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया.

देवरा फिल्म की क्या है कहानी

देवरा की कहानी आजादी के बाद के तटीय इलाकों की है, जहां एक ग्राम प्रधान का बेटा तस्करी खत्म करने के मिशन पर है. फिल्म में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, चैत्र राय, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और कलैयारासन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण नंदामुरी कल्याण राम, कोसाराजू हरिकृष्ण, सुधाकर मिक्कीलिनेनी और हरि कृष्ण के ने मुख्य भूमिकाओं में किया है.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 5: आने वाले 2 दिन तय करेंगे फिल्म का फ्यूचर, जानिए हुई अब तक की कमाई

Also Read- Devara Box Office Collection Day 4: देवरा हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिन में कितना रहा जूनियर एनटीआर की मूवी का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >