जब दीपिका पादुकोण इस वजह से करण जौहर को मारना चाहती थी जोरदार थप्पड़, प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था सपोर्ट

करण जौहर का कॉफी विद करण हमेशा से ही विवादों से भरा रहता है. कई साल पहले कॉफी काउच पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे. इस दौरान करण ने एक बात को लेकर डिंपल गर्ल को इतना चिढ़ा दिया था कि वो उनको थप्पड़ मारना चाहती थी.

फिल्म निर्माता करण जौहर एक नो-फिल्टर सेलेब्रिटी हैं. वो किसी को भी कभी भी कुछ बोल देते हैं. उनके बी-टाउन में कई दोस्त हैं, जिनके साथ करण अक्सर पार्टी करते हुए देखे जाते हैं. उनका शो कॉफी विद करण अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ साल पहले जब दीपिका पादुकोण करण के शो में पहुंची थी, तो उन्होंने एक्ट्रेस को चिढ़ा दिया था कि वह उन्हें थप्पड़ मारना चाहती थीं, अगर यकीन नहीं होता है, तो अभी देखें ये वीडियो…


दीपिका पादुकोण करण को मारना चाहती थी थप्पड़
पुराने वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक साथ कॉफी काउच पर बैठी हुई हैं. जहां करण जौहर प्रियंका से उनके टैटू के बारे में पूछते हैं, जहां पीसी ने कहा कि ये मेरे पिता की लिखावट है. बाद में वह दीपिका की तरफ देखते हैं और उनसे कहते हैं, आपके टैटू का क्या हुआ, इस पर दीपिका चिढ़ जाती हैं और उनसे कहती हैं, ‘यह अभी भी वहीं है करण’. करण आगे कहते हैं, इस टैटू को रखने के लिए अब आपको राजीव खंडेलवाल को डेट करना होगा क्या… इस पर दीपिका चिढ़कर हंस देती हैं और कहती है ‘क्या मैं आपको अभी थप्पड़ मार सकती हूं’. प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस की तरफ देखकर कहा कि हां क्यों नहीं, आपको ये जरूर करनी चाहिए.


दीपिका पादुकोण ने कराया था रणबीर के नाम का टैटू
आपको बता दें कि एक दौर था जब दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को डेट कर रही थी. दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे. एक्ट्रेस ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए रणबीर के नाम का टैटू करवाया था. हालांकि कुछ साल बाद स्टार्स का ब्रेकअप हो गया. इस वाक्या के बाद दीपिका बुरी तरह टूट गई थी और वह डिप्रेशन में चली गई थी. हालांकि अब दोनों स्टार्स को उनके पार्टनर मिल गए हैं, जो पूरी जिंदगी उनसे साथ रहेंगे. जहां दीपिका ने रणवीर सिंह संग शादी रचा ली है और जल्द ही मां बनने वाली हैं. वहीं रणबीर आलिया भट्ट के साथ मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. उन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है.

Read Also- Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >