Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी घर लेट आने पर यूं करते हैं रणवीर सिंह को मिस

Deepika Padukone Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन-दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी नन्ही परी का ख्याल कर रही हैं. वह अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि वह और उनकी बेटी नए पापा का कैसे इंतजार करते हैं.

Deepika Padukone Baby Girl: हाल ही में एक बेटी की मां बनी दीपिका पादुकोण इन-दिनों अपनी लाडली का ख्याल कर रही हैं. उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर पेरेंटिंग की जर्नी शुरू की है. इस दौरान एक्ट्रेस कई वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती है, जिसमें कभी मदरहुड ड्यूटी, तो कभी अपना एक्सपीरियंस शेयर करती है. अब एक लेटेस्ट वीडियो में वह रणवीर सिंह का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं. क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है माने उनकी नन्ही परी अपने पापा के इंतजार में है.

रणवीर को कुछ यूं मिस कर रही हैं उनकी बेटी और पत्नी

दीपिका पादुकोण की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में एक बच्चा दूरबीन लेकर दरवाजे की ओर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वह बाहर देखता है और किसी का इंतजार कर रहा है. कैप्शन में लिखा है, “जब मेरे पति मुझसे कहते हैं कि वह 5:00 बजे घर आ जाएंगे, और अब 5 बजकर 01 मिनट हो रहे हैं.” एक्ट्रेस ने हंसते हुए इमोजी के साथ रणवीर को टैग किया.

कपल ने कैसे अनाउंस की थी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके घर लक्ष्मी आई है. कपल ने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने लिखा, बधाई हो बेबी गर्ल हुई है. सालों तक डेटिंग के बाद, दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में शादी कर ली. अपनी शादी पर बात करते हुए, दीपिका ने कहा कि, कई लोगों की तरह, उनका मानना ​​​​है कि “धैर्य” ही है एक सफल रिश्ते की कुंजी.

किन फिल्मों में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगी. वह पुलिस कॉप की भूमिका निभा रही हैं. मूवी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर हैं. दूसरी ओर रणवीर सिंह के पास कियारा आडवाणी के साथ फरहान अख्तर की ओर से डॉन 3 भी है.

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की बेटी जन्म के बाद करती है सिर्फ ये काम, मम्मी ने दिया अपडेट

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: मां बनने के बाद कुछ ऐसी हो गई है दीपिका पादुकोण की हालत, बेटी ने मचाया तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >