Filmfare Awards 2025 : दर्शन जालान को मिला बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड, रांची से है खास नाता

Filmfare Awards 2025 : फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हर साल हिंदी सिनेमा में बेहतरीन कला और तकनीक के लिए दिए जाते हैं. इस बार यह कार्यक्रम अहमदाबाद के ईकेए एरिना में हुआ. इस कार्यक्रम में एक नाम आया दर्शन जालान का जिनका संबंध झारखंड की राजधानी रांची से है.

Filmfare Awards 2025 : झारखंड की राजधानी रांची के दर्शन जालान ने अपने हुनर का कमाल बॉलीवुड में दिखाया और अब उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बेस्ट कास्ट्यूम के लिए अवॉर्ड दिया गया. दर्शन ने सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की और निफ्ट से स्नातक किया. पिछले 20-25 साल से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वर्तमान में यश राज फिल्म्स से जुड़े हैं. इससे पहले उन्होंने बड़े बैनर पर भी काम किया है.

इंडियन फिल्म, ओटीटी और टीवी के लिए काम करते हैं दर्शन जालान

दर्शन जालान की मां उषा एकल में सक्रिय हैं और उनके पिता राम प्रसाद जी बीजेपी झारखंड के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. परिवार रांची के कांके रोड में रहते हैं. दर्शन जालान एक इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं जो इंडियन फिल्म, ओटीटी और टीवी के लिए काम करते हैं. वह अपनी फिल्मों ‘लापता लेडीज’, ‘आंखों देखी’, ‘दुम लगा के हइशा’, ‘कहानी 2’, ‘सुई धागा’, ‘रामप्रसाद की तेरवी’, ‘OG’, ‘24’ और ‘मिर्जापुर’ सीरीज के लिए जाने जाते हैं.

बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं दर्शन जालान

दर्शन जालान का जन्म 7 अप्रैल 1978 को रांची में हुआ था. उन्होंने 1996 में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई पूरी की, फिर मुंबई जाकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग पढ़ी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 की फिल्म ‘मातृभूमि’ से की. जालान ने हिंदी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकारों और निर्देशक के साथ काम किया है, जिनमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, पवन कल्याण, दीपा मेहता, रजत कपूर, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, सूर्य, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीबाकर बनर्जी, विद्या बालन, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, शरत कटारिया, किरण राव, सुजॉय घोष, गायत्री और पुष्कर और मनीष शर्मा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : Filmfare Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने 13 अवॉर्ड्स जीतकर लूटी महफिल, तो ‘जिगरा’ के लिए आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, विनर्स की लिस्ट पूरी पढ़ें

उन्हें फिल्मफेयर और फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के लिए 4 बार नामांकित किया गया है. हाल ही में उन्हें ‘लापता लेडीज’ के लिए जी सिने और फिल्मफेयर बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन अवॉर्ड मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >