Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

शालीन भनोट की पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. पिछले साल ही एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की थी. एक्ट्रेस ने पति निखिल पटेल संग अपनी शादी की सारी तसवीरें डिलीट कर दी है.

शालीन भनोट की पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की दूसरी शादी खतरे में है. दरअसल, पिछले साल एक्ट्रेस ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी की. अब कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है.

दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल से अपनी शादी की सारी तसवीरें डिलीट कर दी. वहीं, निखिल ने भी शादी की फोटोज हटा दी. जिसके बाद दोनों के अलग होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने लगी.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो निखिल और दलजीत की शादी के बाद से दिक्कतों का सामना करना शुरू हो गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एहसास हुआ कि वे अनुकूल नहीं.

दलजीत कौर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले दो महीनों में हालात सबसे खराब हो गए हैं और अगर कुछ भी सुधार नहीं हुआ, तो वे अलग हो सकते हैं.

वहीं, दलजीत कौर ने अटकलों पर कमेंट करने से परहेज किया था. साथ ही उन्होंने एक न्यूज चैनल पर एक टीवी शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया. एक्ट्रेस ने अपने अलगाव की अफवाहों के बीच उन्होंने लिखा, “मैंने आपसे कभी बात नहीं की. कृपया मुझे गलत तरीके से उद्धृत न करें.”

वहीं, अलगाव की अफवाहों के बीच, दलजीत की टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है. ईटाइम्स के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, “मैं बता रहा हूं कि दलजीत और जेडन इस समय दलजीत के पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं और उसके बाद उनकी मां की सर्जरी भी हुई, जिसके लिए उन्हें उनके पास रहना जरूरी था.”

प्रवक्ता के हवाले से आगे कहा गया, ‘इसके अलावा, मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि दलजीत फिलहाल किसी भी चीज पर कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगी क्योंकि तस्वीर में बच्चे हैं. आगे उन्होंने कहा कि कृपया उसके बच्चों की निजता का सम्मान करें और कृपया इसे एकमात्र बयान मानें जो वह देना चाहेगी.”

निखिल से शादी से पहले दलजीत ने शालीन भनोट के साथ दिसंबर 2009 में शादी की थी. हालांकि दोनों का ये रिश्ता नहीं चला और दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था.

दलजीत कौर ने कई सीरीयल्स में काम किया है. आखिरी बार उन्हें जी टीवी के काला टीका में देखा गया था. वो बिग मैजिक के श, मां शक्ति में देवी दुर्गा के रोल में नजर आई थी. ये सीरियल साल 2017 में आया था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की होगी मौत! बिखर जाएगी अभीरा की दुनिया, जानें क्या होगा रूही के साथ Also Read: Mirzapur-पंचायत से लेकर द फैमिली मैन तक, ये हैं हिंदी की टॉप 10 वेब सीरीज, बिल्कुल ना करें मिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >