Dacoit OTT Release: थिएटर में मिस कर दी? अब OTT पर देखें क्राइम और रोमांस से भरी फिल्म ‘डकैत’

Dacoit OTT Release: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ अब OTT पर रिलीज हो गई है. जानिए यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है और कैसी है इसकी कहानी.

Dacoit OTT Release: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ अब OTT पर रिलीज हो चुकी है. जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, अब वे आराम से घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते हैं.

तो चलिए फिल्म देखने से पहले इसकी कहानी और OTT रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स जान लेते हैं.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म?

यह फिल्म अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. फिलहाल फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध है. हालांकि हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं किया गया है. मेकर्स ने अभी तक इसकी हिंदी रिलीज डेट भी नहीं बताई है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी हरिदास यानी ‘हरी’ के आसपास घूमती है, जिसका किरदार अदिवी शेष ने निभाया है. हरी की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड सरस्वती उसे धोखा दे देती है. इसके बाद वह बदला लेने निकलता है, लेकिन धीरे-धीरे वह अपराध और लूटपाट की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है. कहानी में प्यार, धोखा, बदला और इमोशन का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलता है.

फिल्म में कौन-कौन आए नजर?

फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कई शानदार कलाकार नजर आए हैं. सभी कलाकारों ने अपने किरदारों से कहानी को और दमदार बना दिया है.

थिएटर में कैसा रहा फिल्म का हाल?

‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले. हालांकि यह अदिवी शेष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों (5.45 करोड़) में से एक बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई.

इसने भारत में 36.42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड इसका बिजनेस टोटल 55.82 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: Matka King Season 2: विजय वर्मा फिर शुरू करेंगे ‘मटका’ का खेल, सीजन 2 हुआ अनाउंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >