Cruise Drugs Case: NCB के सामने आज पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस अनन्या पांडे, मांगी दूसरी तारीख

Mumbai Cruise Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे आज एनसीबी के सामने पेश नहीं हुई. एक्ट्रेस से इससे पहले दो बार एनसीबी आर्यन खान के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट को लेकर पूछताछ कर चुकी है.

Cruise Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीसरी बार अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया था. एक्ट्रेस को सुबह 11 बजे एनसीबी ऑफिस बुलाया गया था. लेकिन अब सूत्रों की मानें तो आज अभिनेत्री एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगी. उन्ईहोंने दूसरी तारीख मांगी हैं. बता दें कि अभिनेत्री को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ व्हाट्सऐप चैट को लेकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को भी बुलाया गया था. जहां उनसे चार घंटे तक पूछताछ की गई थी. इससे पहले अभिनेत्री को बीते गुरुवार को भी बुलाया गया था.

अब तक के पूछताछ में अनन्या पांडे ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन करने से इनकार किया है. साथ ही व्हाट्सऐप चैट में जो गांजे की बात हुई थी, उसे भी अभिनेत्री ने मजाक का नाम दिया है. एनसीबी की ओर से अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था.

Also Read: अनन्या पांडे उस शख्स को जानती हैं जिन्होंने आर्यन को ड्रग्स की सप्लाई की थी! NCB की रडार पर ‘सेलेब हाउसकीपर’

सूत्रों की मानें तो आर्यन खान के व्हाट्सऐप चैट में अनन्या पांडे और आर्यन गांजे से जुड़ी बात कर रहे हैं. चैट में यह भी आरोप है कि दोनों गांजा अरेंज करने की बात कर रहे थे. हालांकि अभी तक अभिनेत्री ने सारी बातों से इनकार किया है.

ड्रग्स मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता जा रहा है. मामले में एक खुलासा हुआ है कि एनसीबी के एक अधिकारी केपी गोसावी सहित कुछ अन्य लोगों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. हालांकि समीर वावखेड़े ने इनसभी से इनकार कर कमिश्रनर को पत्र लिखा है.

आपको बता दें कि एनसीबी ने बीते 3 अक्टुबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें न्यायित हिरासत में भेज दिया गया. तबसे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं. आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट में 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

Also Read: Cruise Drug Case : अनन्या पांडे की इस हरकत पर भड़के समीर वानखेड़े, कहा- ये तुम्हारा प्रोडक्शन हाउस नहीं है…

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >