Crew 2 Update: फिर दिखेगी करीना कपूर-तब्बू और कृति सेनन की तिकड़ी, रिया कपूर ने क्रू 2 को लेकर कही ये बात

Crew 2 Update: क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के साथ पूरी दुनिया में धूम मचा दी. इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब रिया कपूर ने अनाउंस किया कि अब मूवी का सीक्वल भी जल्द ही बनने वाला है.

Crew 2 Update: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. इसने जोरदार शुरुआत की और अब तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Crew 2 update

फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी मूवी को काफी ज्यादा प्यार दिया. क्रू ने 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.52 की कमाई की. इसने पहले हफ्ते में 43.75 करोड़ की कमाई की थी.

Crew 2 update

8वें दिन इसने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 9वें दिन यह संख्या बढ़कर 5.25 करोड़ हो गई. अब तक मूवी ने 60 करोड़ तक की कमाई कर ली है.

Crew 2 update

इसी बीच रिया कपूर ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी है. उन्होंने वैरायटी संग बात करते हुए कहा, “मैं वास्तव में सीक्वल से डरती हूं, एकता (कपूर, सह-निर्माता) मुझसे बहुत नाराज हो जाती हैं… लेकिन यह पहली फिल्म है, जहां मैंने फिल्म पूरी की और एक हफ्ते बाद, मेरे लेखकों ने मुझे मैसेज भेजा है और बताया है कि उनके पास सीक्वल के लिए जबरदस्त आइडिया है.”

Crew 2 update

रिया कपूर ने कहा, ”पहले सीक्वल के बारे में मुझे सुनकर लगा कि यह पागलपन है. हालांकि दर्शकों ने जितना प्यार दिया है, उसको देखकर मैं कह सकती हूं कि सीक्वल वाकई में मजेदार बन सकती है.”

Crew 2 update

रिया और एकता ने अपनी 2018 की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल पर भी सहयोग की घोषणा की है, जिसमें करीना, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिकाओं में हैं.”

Crew 2 update

रिया ने कहा, वीरे दी वेडिंग की सीक्वल पर काम चल रहा है, स्क्रिप्ट वाकई में काफी रोमांचक है. इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मुझे लगता है कि हम धीरे-धीरे चीजें कर रहे हैं.

Crew 2 update

बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के बैनर तले बनी क्रू फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा प्रमुख भूमिकाओं में है.

Also Read- Crew Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई करीना कपूर की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >