Coolie: नागार्जुन और श्रुति हसन के बाद इस एक्टर ने ली रजनीकांत की फिल्म में एंट्री, फैंस हुए खुश

Coolie: रजनीकांत की इस अपकमिंग फिल्म में अब तक नागार्जुन और श्रुति हसन के होने की पुष्टि करने के बाद मेकर्स ने एक और साउथ एक्टर की फिल्म में एंट्री की खबर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर कर दी है.

Coolie: रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म कुली में एक ने केदार की एंट्री हुई है, जिसे सिनेमा प्रेमी कटप्पा नाम से भी जानते हैं. हम बात कर रहे हैं एक्टर सत्यराज की. दरअसल, फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने कल शनिवार को एक्टर सत्यराज के फिल्म में एंट्री की अनाउंसमेंट के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

एक्टर सत्यराज का ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर

सत्यराज फिल्म के इस ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में एक्टर एक शर्ट पहने और चश्मा लगाए और हाथ में लाल वायर लपेटे नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस पोस्टर में काफी चौके और रहस्यमई नजर आ रहे हैं. लोकेश कनगराज ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन लिखा है कि, “सत्यराज सर को कुली में राजशेखर के रूप में शामिल करने पर खुशी है. आपका स्वागत है सर.”

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

Also Read: Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

कुली फिल्म में एक्टर्स के किरदार

कुली के निर्देशक लोकेश कनगराज ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक्टर नागार्जुन, श्रुति हसन और सौबिन शाहिर की भी पोस्टर शेयर कर दर्शकों को फिल्म में उनके होने की जानकारी साझा की थी. इन एक्टर्स के किरदार की बात की जाए तो नागार्जुन फिल्म में साइमन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि श्रुति हसन फिल्म में प्रीति नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी.

फिल्म के बारे में

कुली को सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जा रहा है, और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई में शुरू हो गई थी. वहीं, फिल्म के रिलीज डेट पर मेकर्स ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >