CID में एसीपी की मौत के बाद आने वाले ट्विस्ट पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत सारा मनमुटाव…

CID: सोनी टीवी के कल्ट शो ‘सीआईडी’ से जल्द ही एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभा रहे एक्टर शिवाजी साटम बाहर होने वाले हैं. अब उनकी जगह टीवी एक्टर पार्थ समाथान लेंगे, जो शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाएंगे. अब उनके आने के बाद शो में क्या नए ट्विस्ट और टर्न्स होंगे, आइए बताते हैं.

CID: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘सीआईडी’ से एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभा रहे एक्टर शिवाजी साटम जल्द ही धारावाहिक से होने जा रहे हैं. शो में एक बम ब्लास्ट के बाद उनकी मौत हो जाएगी और इस तरह शिवाजी अपने 26 साल तक के इस कल्ट किरदार और शो को अलविदा कह देंगे.अब उनकी जगह सीआईडी में टीवी एक्टर पार्थ समाथान की एंट्री होगी, जो कि नए एसीपी का किरदार निभाएंगे. अब ऐसे में उनके आने से शो में क्या कुछ ट्विस्ट आने वाला है, इसपर खुद पार्थ ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनका कहानी में बाकी किरदारों के साथ कुछ खास तालमेल नहीं होगा.

एसीपी की मौत के बाद शो में क्या ट्विस्ट आएगा?

पार्थ समाथान ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया कि वह शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाएंगे. इसके बाद उन्होंने शो में आने वाले ट्विस्ट पर कहा, ‘शो में आगे एसीपी प्रद्युम्न की मौत हो जाएगी, शायद उनका मर्डर कर दिया जाएगा, और उनका केस सॉल्व करने के लिए एक नया एसीपी अपॉइंट किया जाएगा. ऐसा नहीं होगा कि हर कोई आते ही मेरे ऑर्डर्स मानना शुरू कर देगा, क्योंकि उन सभी के लिए मुझ जैसे यंग लड़के को अपना बॉस स्वीकार करना आसान नहीं होग. इसलिए बहुत सारा मनमुटाव और तनाव किरदारों के बीच देखने को मिलेगा.’

शो का हिस्सा बनने पर बोले पार्थ

पार्थ समाथान ने शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाने पर एक्ससाइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, ‘हम सोनी टीवी का यह शो देखते हुए ही बड़े हुए हैं. जब मैंने अपने परिवार के साथ यह बात डिसकस की तो उन्हें शुरू में लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं. लेकिन बाद में उन्हें मुझ पर बहुत फक्र महसूस हुआ. नई कहानी के साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस तरह का कोलैबोरेशन करूंगा. मैंने पहले रोमांटिक शोज में काम किया है. यह (CID) थोड़ा थ्रिलर स्पेस है, और हर किसी को इसके बारे में अच्छी तरह पता है, इसलिए मुझे इसका हिस्सा बनने पर बहुत खुशी है.”

यह भी पढ़े: CID में ACP प्रद्युम्न की जर्नी खत्म होने पर शिवाजी साटम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने 22 साल तक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >