CID के दया ने एसीपी प्रद्युम्न के ट्रैक खत्म होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को नहीं पता…

CID में शिवाजी सताम की एग्जिट के बारे में हाल ही में शो के दया यानी दयानंद शेट्टी ने बात की. उन्होंने बताया कि सेट पर किसी को भी निर्माता के इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि, अब उनकी विदाई के बाद पूरा कास्ट और क्रू उन्हें याद क्र रहा है.

CID: सोनी टीवी के आइकॉनिक टीवी शो ‘सीआईडी’ को लेकर हाल ही में कंफर्म हुआ है कि अब शो से एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर शिवाजी सताम का ट्रैक खत्म होने जा रहा है. वह शो में एक बॉम्ब ब्लास्ट के बाद मर जायेंगे, जिसके बाद उनकी जगह टीवी एक्टर पार्थ समथान लेंगे. वह शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाने वाले हैं. इस बीच शो में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने शिवाजी सताम के ट्रैक खत्म होने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि सभी के लिए यह काफी हैरान करने वाला फैसला है.

एसीपी प्रद्युम्न की एग्जिट का नहीं था किसी को पता

टेलीचक्कर से बात करते हुए, दयानंद शेट्टी उर्फ दया ने सीआईडी से शिवाजी सताम की अचानक एग्जिट का जिक्र किया और बताया कि शो में किसी को भी निर्माता के एसीपी प्रद्युम्न के ट्रैक को खत्म करने के निर्णय की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, “यह चैनल और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से लिया गया क्रिएटिव निर्णय है, जो कि हम सभी के लिए हैरान करने वाला फैसला था.”

सेट पर पूरी कास्ट और क्रू ने किया याद

दयानंद शेट्टी ने आगे शिवाजी सताम के बारे में एक अपडेट साझा करते हुए बताया कि एसीपी प्रद्युम्न फिलहाल सीआईडी के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका ट्रैक समाप्त हो गया है. दया ने आगे यह भी कहा कि सेट पर पूरी कास्ट और क्रू शिवजी सातम को याद कर रहे थे. एक्टर बोले, “हमें इसके पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हम सच में इस पर और कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं.”

मालूम हो कि शिवजी सातम की विदाई से फैंस भी काफी हैं. साथ ही कई यूजर्स का मानना है कि CID एसीपी प्रद्युम्न के बिना अधूरा है और उन्हें कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता है.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 में निया शर्मा-करण कुंद्रा के बाद इन दो पुराने कंटेस्टेंट्स का हुआ धांसू कमबैक, आते ही मिला स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >