CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न

CID: टीवी के चर्चित शो ‘सीआईडी’ के पसंदीदा किरदार ACP प्रद्यूमन जल्द ही शो से अलविदा लेने वाले हैं. मेकर्स इसके लिए उनकी मौत को शो में दिखाएंगे. उनके एग्जिट की शूटिंग भी पूरी हो गई है और जल्द ही इसे टीवी पर प्रसारित किया जायेगा.

CID: टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘सीआईडी’ के पसंदीदा ACP प्रद्यूमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम जल्द ही शो से बाहर होने वाले हैं, जिसका मतलब है कि अब शो में दर्शकों को ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ नहीं सुनने को मिलेगा. इस शो का नया सीजन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. अब ऐसे में शो से ACP प्रद्यूमन के जाने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. आइये बताते हैं कि शो में उनकी एग्जिट को किस तरह दिखाया जायेगा.

ACP प्रद्यूमन ने कहा शो को अलविदा

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईडी (CID) के पॉपुलर किरदार एसीपी प्रद्युमन जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं. इसके लिए मेकर्स उनकी मौत दिखाएंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुश्मन बारबुसा (तिग्मांशु धूलिया) ने पूरी सीआईडी की टीम खत्म करने की योजना बनाई है और बॉम्ब प्लांट करता है. हालांकि, इसमें पूरी टीम की जान बच जाएगी, लेकिन एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाती है. शो से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, मेकर्स ने टीम के साथ एसीपी प्रद्युमन की मौत का एपिसोड शूट कर लिया है. यह एपिसोड जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा.

पहले भी शूट हुए डेथ सीन्स

सीआईडी के फैंस इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि शो में कई बार पहले भी किरदारों को मरते हुए दिखाया गया है, लेकिन हर बार एक नए ट्विस्ट के साथ वापस से उनकी एंट्री हो जाती है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स टीआरपी और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर बढ़ाने के लिए शिवाजी सटम की शो में एग्जिट सीन को दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: कछुए की चाल चलकर भी ‘सिकंदर’ ने दुनिया भर में पार किया 150 करोड़ का आकड़ा, कमाई जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >