CID: एसीपी प्रद्युम्न ने शो छोड़ने पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कुछ नहीं निर्माताओं का…

CID: सोनी टीवी का पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसी खबरें आ रही है कि आने वाले एपिसोड में एक बम ब्लास्ट होगा. जिसमें एसीपी प्रद्युमन की जान चली जाएगी. फैंस इस न्यूज से काफी परेशान है. उन्हें लग रहा है कि दिग्गज अभिनेता शिवाजी साटम अब सीरियल में कभी नजर नहीं आएंगे. एक्टर ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.

CID: सोनी टीवी का पॉपुलर क्राइम शो ‘सीआईडी’ वापस आ गया है. फैंस हर एक एपिसोड को काफी ज्यादा प्यार देते हैं. हालांकि, शो हाल ही में एक चौंकाने वाली खबरों के साथ सुर्खियों में आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीपी प्रद्युमन की आने वाले एपिसोड में मौत होने वाली है. जिसका मतलब यह है कि दिग्गज अभिनेता शिवाजी साटम अब सीरियल में कभी नजर नहीं आएंगे. इस न्यूज ने फैंस का दिल तोड़ दिया था. हालांकि अब एक्टर ने सच्चाई बताई है.

सीआईडी छोड़ने पर एसीपी प्रद्युमन ने तोड़ी चुप्पी

एसीपी प्रद्युमन CID में एक प्रतिष्ठित किरदार रहे हैं, जिनका डायलॉग ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ काफी पॉपुलर हुआ था. शिवाजी साटम ने अपने शो छोड़ने की अफवाहों पर बात करते हुए इंडिया फोरम से कहा, “मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. यह निर्माताओं का निर्णय है. अभी मैं शूटिंग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैं लंबी छुट्टी पर हूं.”

सीआईडी के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

CID के आने वाले एपिसोड में एक हाई-इंटेंसिटी ड्रामा दिखाया जाएगा, जिसमें बारबोसा (तिग्मांशु धूलिया की ओर से अभिनीत) सीआईडी ​​टीम को खत्म करने के लिए बम लगाता है. अन्य अधिकारी इससे बच निकलेंगे, लेकिन एसीपी प्रद्युमन कथित तौर पर अपनी जान गंवा देंगे. बता दें कि बारबोसा एक खूंखार खलनायक है, जिसे आखिरी बार छह साल पहले सीआईडी ​​में देखा गया था. वह आई गैंग का नेता है और उसकी वापसी ने पहले ही कहानी में अराजकता पैदा कर दी है. आने वाले एपिसोड्स में काफी जबरदस्त ट्वविस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही…

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 12: रोहित की मौत नहीं सुधार पाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग, टॉप 10 में किसने बनाई जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >