Chhava New Release Date: विक्की कौशल की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, पुष्पा 2 से टक्कर टली

Chhava: विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 6 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के साथ बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए तैयार थी. हालांकि अब मेकर्स ने छावा की रिलीज डेट बदल ली. अब ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी.

Chhava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा जहां पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल के साथ क्लैश होने वाली थी. वहीं अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ दी है. छावा अब फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर इसकी अनाउंसमेंट की है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के पोस्टपोन होने के कारण का खुलासा नहीं किया है.

पुष्पा 2 के साथ नहीं होगा छावा का क्लैश

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसके साथ लिखा, ”विक्की कौशल, रश्मिका और अक्षय खन्ना की ‘छावा’ की नई रिलीज डेट की घोषणा. ऐतिहासिक ड्रामा अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है… रिलीज की तारीख काफी यूनिक है, क्योंकि फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है.

छावा और पुष्पा 2 में है एक ही हिरोइन

छावा को शुरू में 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होना था. इसकी पुष्पा 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होती. सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2 में अर्जुन के साथ फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी हैं. छावा के फरवरी में जाने का मतलब यह होगा कि रश्मिका, जो छावा का भी हिस्सा है को अपनी दो फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टकराते हुए नहीं देखना पड़ेगा.

Also Read: Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस

Also Read:Pushpa 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, कल्कि 2898 AD और सालार को पछाड़ते हुए इतिहास रचने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >