Chhaava: करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना रूकने वाला…

Chhaava: विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब तक 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब करण जौहर ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Chhaava: विक्की कौशल की छावा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने महज 5 दिनों में 145 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों के अलावा बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों से भी काफी तारीफे मिल रही है. जहां बीते दिनों आयुष्मान खुराना ने पीरियड ड्रामा को बेहतरीन कहा था. वहीं अब करण जौहर ने भी मूवी की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं.

करण जौहर ने विक्की कौशल की छावा का किया रिव्यू

करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छावा का एक धांसू पोस्टर शेयर किया. जिसके साथ लिखा, “#छावा!!!! बिना रूकने वाला और भावनात्मक रूप से बेहतरीन अभिनय वाली एक ठोस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बधाई हो!!” मुख्य अभिनेताओं की सराहना करते हुए और निर्माताओं को बधाई देते हुए निर्माता ने कहा, “@vickykaushal09 शानदार है और हर फ्रेम में उनकी जबरदस्त एक्टिंग दिखती है. अक्षय खन्ना अनुकरणीय हैं!! दीनू, लक्ष्मण और सभी @maddockfilms को बधाई.”

छावा पर क्या बोली थी कैटरीना कैफ

हाल ही में कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल की फिल्म छावा का रिव्यू शेयर किया था. उन्होंने लिखा, “क्या सिनेमाई अनुभव है और छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा को जीवंत करने का कितना बड़ा काम है, @laxman.utekar इस अविश्वसनीय कहानी को सबसे शानदार तरीके से बताते हैं, फिल्म के आखिरी 40 मिनट आपको चौंका देंगे. विक्की कौशल की एक्टिंग जबरदस्त है. हर बार जब आप स्क्रीन पर आते हैं, आपसे नजर हटाना मुश्किल है.”

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई छावा

छावा, छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी बताती है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना को येशुबाई भोंसले (संभाजी महाराज की पत्नी) और अक्षय खन्ना को मुगल सम्राट औरंगजेब के रूप में दिखाया गया है. यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और अब तक 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Chhaava Unseen VIDEO: 6 से 8 घंटे बहाए पसीने, तब जाकर विक्की कौशल बने छत्रपति संभाजी महाराज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >