Chandu Champion: जंग के मैदान में नजर आए कार्तिक आर्यन, दिखा जोशीला अंदाज, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर काफी रोमांचक लग रहा है. पोस्टर के जरिए मेकर्स ने इसके रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. गौरतलब है कि फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इन दिनों चर्चा में है. साजिद नड़ियाडवाला और कबीर खान की मूवी का दमदार पोस्टर जारी किया गया है. पहले पोस्टर में एक्टर रेसलर के अंदाज में और दूसरे पोस्टर में बॉक्सर के रोल में उनकी झलक देखने को मिली. अब नये पोस्टर में एक्टर का जोशीला अंदाज नजर आ रहा है. उनके एक्सप्रेशन को देखकर फैंस इम्प्रेस हो गए है. साथ ही इसके रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है.


‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर
मेकर्स ने वॉर सीन के दौरान के ‘चंदू चैंपियन’ के तीसरे पोस्टर से सभी का दिल जीत लिया. नये पोस्टर में वॉर के बैकड्रॉप को देखा जा सकता है. कार्तिक जंग के मैदान में बहादुरी से खड़े दिख रहे हैं. पोस्टर में महत्वपूर्ण वॉर सीन्स को दिखाया गया है, जो जम्मू-कश्मीर की अरु वैली में फिल्माए गए है. कार्तिक ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, मेरे अब तक के करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण- गौरवशाली भारतीय सेना के एक सैनिक की भूमिका निभाना, चंदू चैंपियन के जीवन के कई पहलुओं में से एक.

Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन


यूजर्स बोले- कल के लिए बहुत उत्साहित हूं
कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर कल यानी 18 मई को जारी किया जाएगा. वहीं, पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हमारा चैंपियन. एक यूजर ने लिखा, कल के लिए बहुत उत्साहित हूं. एक यूजर ने लिखा, सबसे प्रतीक्षित क्षण आखिरकार यहां है. एक यूजर ने लिखा, ऑल बेस्ट वाइब्स ब्लॉकबस्टर कार्तिक आर्यन. एक यूजर ने लिखा, हमारे चैंपियन द्वारा महाकाव्य परिवर्तन और बहुत ही प्रेरणादायक यात्रा. बता दें कि फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Chandu Champion: बॉक्सर बनकर छा गए कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन का दूसरा पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >