Celebrity MasterChef Winner: गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जिसे कभी मिसफिट कहा गया हो…

Celebrity MasterChef Winner: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना बन गए. गौरव खन्ना की जीत का जश्न फैंस सोशल मीडिया पर मना रहे हैं. एक्टर ने जीत के बाद कहा कि आज जब मैं यहां एक विजेता के तौर पर खड़ा हूं, तो मुझे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए गर्व महसूस हो रहा है जिसे कभी मिसफिट कहा गया हो.

Celebrity MasterChef Winner: टीवी एक्टर गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बन गए है. सीरियल अनुपमा में अनुज के नाम से पॉपुलर गौरव ने निक्की तंबोली दूसरे और तेजस्वी प्रकाश को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली है. गौरव को ट्राफी के साथ 20 लाख और शेफ कोट भी मिला. इस जीत से गौरव के साथ-साथ उनके चाहने वाले भी काफी खुश है. और उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. ट्राफी जीतने के बाद गौरव ने बताया कि उन्हें कैसे लग रहा है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने पर क्या बोले गौरव खन्ना?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना बने तो, निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश रनर अप बनी. एक्टर ने अपनी जीत पर कहा, “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतना एक सपना जैसा लग रहा है. ये शो मुझे मेरी कम्फर्ट जोन से पूरी तरह बाहर ले गया. शो का हिस्सा बनना अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है, खासकर जब आप ऐसे दिग्गजों के साथ खड़े होते हैं, जैसे शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार. फराह खान से हमेशा प्रेरणा मिलती रही. आज जब मैं यहां एक विजेता के तौर पर खड़ा हूं, तो मुझे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए गर्व महसूस हो रहा है जिसे कभी मिसफिट कहा गया हो. उन सभी के लिए जो जिंदगी में गिरे, लेकिन फिर उठे, सीखा और तब तक मेहनत करते रहे जब तक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच गए.” एक्टर ने दर्शकों और अपने फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा.

सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना ने किया था काम

गौरव खन्ना ने राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाई थी. शो में उनकी जोड़ी रुपाली गांगुली के साथ बनी थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. हालांकि शो में जब 15 साल का लीप आया तो मेकर्स ने अनुज का ट्रैक खत्म कर दिया. फैंस को उम्मीद है कि अनुज की वापसी फिर से होगी. फिलहाल गौरव के फैंस उनकी जीत से काफी खुश है.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >