Celebrity MasterChef Winner: अनुपमा के 'अनुज' बने सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर, गौरव खन्ना को प्राइज मनी के साथ मिली यह खास चीज

Celebrity MasterChef Winner: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्राफी अनपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली. फिनाले एपिसोड में मशहूर शेफ संजीव कपूर नजर आए. गौरव पहले स्थान पर रहे, जबकि निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश रनर अप बनीं.

Celebrity MasterChef Winner: सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना अब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता बन चुके हैं. गौरव ने अपने नाम ट्राफी नाम कर ली और उन्हें इनाम में 20 लाख रुपये भी मिले. निक्की तंबोली दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तेजस्वी प्रकाश को तीसरा स्थान मिला. फाइनल रेस में मिस्टर फैसू और राजीव आदित्य भी शामिल थे, हालांकि वह टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना सके. गौरव को ट्राफी के साथ-साथ शेफ कोट भी मिला है. गौरव के फैंस उनकी जीत से काफी खुश है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

फिनाले में मशहूर शेफ संजीव कपूर नजर आए

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले में मशहूर शेफ संजीव कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी फिनाले में आए थे, जहां उन्होंने एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया था. जजेस – शेफ रणवीर ब्रार और शेफ विकास खन्ना और फराह खान भी फिनाले में मौजूद थी. प्रि-फिनाले एपिसोड में सारे कंटेस्टेंट के परिवार वाले शामिल हुए, जबकि गौरव खन्ना के घर से कोई नहीं आया था. गौरव की पत्नी आकांक्षा काम में बिजी थी और एक्टर के माता-पिता कानपुर में थे. शो में गौरव का सफर शुरू में कोई खास नहीं रहा, लेकिन हर हफ्ते के बाद उनके खाना बनाने के स्किल्स में काफी सुधार आ गया.

कौन हैं गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना का जन्म कानपुर में हुआ था. एक्टर के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है और उन्होंने कुछ साल आईटी फर्म में काम किया है. उन्होंने कई ऐड में काम किया है और ऐसे एक्टिंग की दुनिया में उनके आने का पहला रास्ता बना. एक्टर ने टीवी शो भाभी से अपने करियर की शुरुआत की. शोज के अलावा एक्ट्रेस ने नचले वे को होस्ट किया. सीरियल अनुपमा में अनुज के रोल ने उन्हें घर-घर पॉपुलर कर दिया. सोशल मीडिया पर ऐसी खबर है कि अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग ले सकते हैं.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >