Brahmastra: आमिर खान को ऑफर हुई थी ब्रह्मास्त्र, इस वजह से एक्टर ने किया मना, देखें VIDEO

Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र तो आप सभी को याद ही होगी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. ऐसे क्या आपको पता है कि फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणबीर नहीं बल्कि आमिर खान थे.

Brahmastra: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन ने पूरे भारत में धमाल मचाया. फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे डे 1 ग्रॉसर बन गया. ऐसे में क्या आपको पता है कि ब्रह्मास्त्र में काम करने के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणबीर नहीं थे, बल्कि आमिर खान थे.

आमिर खान का वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर खान को बोलते हुए सुना जा रहा है कि ”सबसे पहले मुझे करण ने पूछा था कि क्या आप ब्रह्मास्त्र करोगे, लेकिन मेरे पास उस वक्त डेट्स नहीं थे, तो मैंने करने से मना कर दिया. क्योंकि क्या है कि मुझे पता है कि ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा है, और इन्हें ही चार साल बनाते-बनाते लग गए और मैं अगर इसमें काम करता तो 6 साल लगते. इसके तीन पार्ट्स हैं. एक पार्ट को तीन साल लग गए तो 3 पार्ट को 18 साल के करीब हो जाता है. इसलिए मैंने कहा कि आप रणबीर कपूर को ले लो वो सबसे बेहतर हैं. हालांकि हम आपको बता दें कि ये बात असली आमिर नहीं बल्कि उनकी मिमिक्री कर रहे सुमेध शिंदे ने कही.


Also Read: Salman Khan: जब सलमान खान ने जला दी थी अपने पिता की पूरी सैलरी, पूरे महीने पड़ोसी से मांगकर खाया था खाना
बेहतरीन मिमिक्री करते हैं सुमेध शिंदे

सुमेध शिंदे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अलग-अलग कलाकार की आवाज निकालते हैं. इस वीडियो में भी कॉमेडियन को ब्रह्मास्त्र का रिव्यू करते देखा जा सकता है. वह ऋतिक रोशन, आमिर खान, पंकज त्रिपाठी, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह और सोनू निगम की आवाज निकाल रहे हैं. बता दें कि अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं. ब्रह्मास्त्र 2022 के सबसे बड़े बॉलीवुड ओपनर के रूप में उभरा, जिसने भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया. हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >