Box Office Report: वॉर 2-कुली बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ बनी ब्लॉकबस्टर, पूरी रिपोर्ट जान होगी हैरानी

Box Office Report: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 7 दिनों में ₹222.50 करोड़ कमाए. तो वहीं, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ₹199.09 करोड़ पर पहुंची. इनके बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ 27 दिनों में ₹217.10 करोड़ कमा ब्लॉकबस्टर बनी.

Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के बाद से रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, हालांकि ज्यादातर मौकों पर ‘कुली’ का पलड़ा भारी रहा है. लेकिन इस बीच, एक और फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ चुपचाप ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और लगातार करोड़ों कमा रही है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘कुली’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने मंगलवार को फिल्म ने ₹9.50 करोड़ की कमाई की थी. तो वहीं, बुधवार को फिल्म का कलेक्शन ₹6.50 करोड़ रहा.

इसके साथ ही 7 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन ₹222.50 करोड़ हो चुका है.

‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए हुए है. मंगलवार को फिल्म ने ₹9 करोड़ कमाए. जबकि, बुधवार को इसका कलेक्शन ₹5.59 करोड़ रहा.

इस तरह अब तक फिल्म की कुल कमाई ₹199.09 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

‘महावतार नरसिम्हा’ की धाकड़ कमाई

भले ही ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में छाई हुई हों, लेकिन ‘महावतार नरसिम्हा’ अब भी दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब है. इस फिल्म ने मंगलवार को ₹2.50 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि, बुधवार को ₹1.75 करोड़ की कमाई दर्ज की. ऐसे 27 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹217.10 करोड़ हो गया है.

क्या कहता है रिपोर्ट?

जहां ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश जारी है, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ अपने दमदार कंटेंट की बदौलत लंबे समय तक टिके रहने में सफल रही है और 217 करोड़ क्लब में शामिल होकर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जगह बना चुकी है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: 22 अगस्त को ओटीटी पर मचेगी धूम, जब हॉरर से थ्रिल फिल्मों-सीरीज की होगी बौछार, फटाफट लिस्ट पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >