Border 2: वरुण धवण ने बॉर्डर 2 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही चुनौतीपूर्ण…

Border 2: वरुण धवन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर हाल ही में सिटाडेल: हनी बन्नी में नजर आए थे. अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बात की.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन-दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बन्नी की सफलता का आनंद ले रहे हैं. सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. इसके अलावा एक्टर बेबी जॉन में भी दिखाई देंगे. फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 2024 को एक्शन थ्रिलर के साथ समाप्त करने के बाद, साल 2025 में उनके पाइपलाइन में कई धांसू फिल्में है. जिसमें बॉर्डर 2 शामिल है.

बॉर्डर 2 में काम करने पर क्या बोले वरुण धवण

हाल ही में वरुण धवण ने एक्स पर फैंस के साथ एक सेशन के दौरान बात करते हुए बॉर्डर 2 में अपनी भूमिका को ‘चुनौतीपूर्ण’ बताया और भेड़िया 2 और है जवानी तो इश्क होना है पर भी अपडेट दिया. दरअसल एक यूजर ने पूछा, “सनी देओल की बॉर्डर 2 के बारे में आप कोई अपडेट दे सकते हैं?” जवाब में, अभिनेता ने कहा, “बहुत ही चुनौतीपूर्ण हिस्सा.” वॉर मूवी में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं. अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भेड़िया 2 को लेकर क्या बोले वरुण धवण

एक अन्य यूजर ने वरुण धवन से उनकी हॉरर कॉमेडी भेड़िया 2 के बारे में पूछा, जो मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है. उन्होंने पूछा, “क्या हम #Bhediya2 में आपको खतरनाक लुक में देखने की उम्मीद कर सकते हैं. इसपर एक्टर ने कहा, ”इसका जवाब सिर्फ अमर कौशिक ही दे सकते हैं, लेकिन मुझे ये लगता है कि संभव है.”

है जवानी तो इश्क होना है को लेकर वरुण धवण ने क्या दिया हिंट

जब एक फैन ने वरुण से पूछा कि क्या वे जुड़वा 2 जैसी किसी और फिल्म की उम्मीद कर सकते हैं, तो अभिनेता ने अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का हिंट दिया. उन्होंने कहा, “हां हां पागल अब एक नए अंदाज में, ऐसे हालात हैं जवानी में और इश्क में.” इस मूवी का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन ने किया है.

Also Read- Border 2: सनी देओल की फिल्म में अब इस एक्टर की हुई एंट्री, फैंस बोले- गदर 2 की तरह सुपरहिट..

Also Read- Baby John Teaser: वरुण धवन की फिल्म का धमाका, प्रभास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2, जानें कौन है नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >