कम ही लोग जानते होंगे जीनत अमान का हिंदू नाम, इस वजह से रो पड़ी थीं उनकी प्रिंसिपल, कहा था- यह लड़की…

जीनत अमान ने अपने एक इंटरव्यू में अपने बचपन और करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने अपना हिंदू नाम रिवील किया. साथ ही बताया कि पढ़ाई के दिनों में वे काफी होशियार थी.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने परिवार, धर्म और बचपन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका नाम पहले ‘ललितेश्वरी’ था, जो उनकी मां ने रखा था.

‘मेरे पिता ने रखा था जीनत अमान नाम’

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में जीनत अमान ने बताया कि उनके माता-पिता का अलगाव तब हो गया था जब वह केवल 5 साल की थी. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता बहुत जल्दी अलग हो गए थे, इसलिए मैं अपनी मां के साथ ही बड़ी हुई. ‘जीनत अमान’ नाम मुझे मेरे पिता की तरफ से मिला था. वहीं मेरी मां की ओर से मेरा नाम ‘ललितेश्वरी’ था.”

‘मेरे लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है’

जीनत अमान ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी मां का नाम वर्धिनी था. वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थी. वह रोजाना दो से तीन घंटे पूजा-पाठ करती थी और मेरी परवरिश भी उन्होंने ही की.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद धार्मिक हैं, तो उन्होंने साफ जवाब दिया, “नहीं.” उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि सभी धर्म अच्छे हैं. कोई भी धर्म गलत काम करने या इंसानियत छोड़ने की सीख नहीं देता. मैं इंसानियत, दया, शांति, समानता और सभी लोगों व जानवरों के प्रति प्रेम में विश्वास करती हूं. मेरे लिए यही मेरा धर्म है.”

‘फिल्मों में जाने का पता चला तो मेरी प्रिंसिपल रो पड़ी थीं’

जीनत अमान ने बताया, “मैं पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और लोग मानते थे कि मेरा भविष्य काफी उज्ज्वल है. जब मेरी प्रिंसिपल को पता चला कि मैंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है, तो वह रो पड़ी थी. उन्होंने कहा था, ‘यह लड़की राजनीति में जा सकती थी, अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकती थी. अब यह फिल्मों में क्या कर रही है?’ क्योंकि मैं पढ़ाई में काफी तेज थी.”

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >