दादी आशा भोसले के जाने से टूटीं जनाई, कहा- वो बहुत जल्द मेरे पास लौट आएंगी

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने एक भावुक पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी दादी जल्द उनके पास लौट आएंगी.

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. इस बीच उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की आंखें नम कर दी हैं. जनाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आशा भोसले उन्हें देखते हुए गाना ‘दिल चीज क्या है’ गाती नजर आ रही हैं.

जनाई भोसले का इमोशनल ट्रिब्यूट

जनाई ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “आज सुबह जब मैं उठी तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी पार्टनर-इन-क्राइम, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, वो इंसान जिसने मेरी पूरी दुनिया पूरी की और जिसने मुझे जन्म के समय सबसे पहले गोद में लिया था, उसे खो दिया है. अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर आऊंगी तो रोज मेरा इंतजार कौन करेगा? या मैं अपनी बेकार जोक्स किसके साथ शेयर करूंगी?”

‘वो हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगी’

जनाई ने आगे लिखा, “ये तो बस कुछ बातें हैं जिनसे उन्हें याद किया जा सकता है, लेकिन जो लोग इस दुख को मेरे साथ महसूस कर रहे हैं, वो उन्हें उसी तरह याद रखें जैसे वो थीं-जिंदगी और हंसी की मिसाल. वो हम सबको ऊपर से देख रही हैं, खासकर अपने परिवार को और मुझे लगता है कि वो बहुत जल्द मेरे पास वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे हमेशा यही वादा किया था. मैंने अपने जीवन का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है और इससे बड़ा दुख दुनिया में नहीं होता. मैं आप सभी से कहती हूं कि जिंदगी को पूरी तरह जिएं और उसी तरह उनका जश्न मनाएं. आई लव यू आशाई और अभी के लिए अलविदा. मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ रहेंगी, मैं बस उस पल का इंतजार कर रही हूं जब आप फिर से आकर मुझे गले लगाओगी. पी.एस- यह वीडियो हमारे बीच हर इवेंट पर होने वाले एक पर्सनल मजाक से जुड़ा है.”

92 साल की उम्र में हुआ निधन

आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आमिर खान समेत कई सितारे मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- दादी आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- गुडबाय माय लव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >